Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20 की तैयारी शुरू, सलमान खान के शो में ये कंटेस्टेंट मचाएंगे धमाल

---विज्ञापन---

टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो 'बिग बॉस' अपने नए सीजन के साथ वापस लौट रहा है, रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की शूटिंग सितंबर से शुरू होगी, तो वही शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स की शॉर्टलिस्टिंग का काम भी तेजी से चल रहा है.

सलमान खान के शो की तैयारी तेज

हर साल की तरह इस बार भी फैंस को उम्मीद है कि सलमान खान ही शो की मेजबानी करेंगे. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन शो को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस बार मेकर्स यूथ का ध्यान रखते हुए सोशल मीडिया स्टार्स, रियलिटी शो कंटेस्टेंट्स और चर्चित चेहरों को शो में लाने की प्लानिंग बना रहे हैं. इसी वजह से कई पॉपुलर नामों की चर्चा जोरों पर हैं.

---Advertisement---

ये कंटेस्टेंट हो सकते हैं शो का हिस्सा

संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सबसे पहले नाम सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख (मिस्टर फैसू) का सामने आ रहा है. उनके अलावा एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर को भी शो के लिए अप्रोच किए जाने की खबरें हैं. दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जिससे शो को फायदा मिल सकता है.

गुल्लू उर्फ कुशाल

वहीं, रियलिटी शो प्रेमियों के बीच लोकप्रिय गुल्लू उर्फ कुशाल का नाम भी चर्चा में है. रोडीज और स्प्लिट्सविला जैसे शोज जीत चुके गुल्लू को मजबूत कंटेस्टेंट माना जाता है. सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा भी संभावित प्रतिभागियों की लिस्ट में शामिल बताई जा रही हैं.

---Advertisement---

उर्फी जावेद

सबसे ज्यादा चर्चा हालांकि उर्फी जावेद को लेकर हो रही है. बिग बॉस ओटीटी और कई रियलिटी शोज में नजर आ चुकी उर्फी अगर इस बार शो में एंट्री करती हैं तो मनोरंजन का स्तर और बढ़ सकता है. उनके अलावा अरबाज पटेल, रूरू ठाकुर, भव्या सिंह, भागीरथ भट्ट और सैंटी शर्मा जैसे नाम भी सामने आ रहे हैं.

आवेज दरबार

दिलचस्प बात यह है कि कुछ रिपोर्ट्स में आवेज दरबार का नाम भी शामिल है. हालांकि, वह पहले भी 'बिग बॉस 19' का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन इस बार उनका नाम फिर से चर्चा में है.

---Advertisement---

फैंस की एक्साइटमेंट हाई

फिलहाल, मेकर्स की ओर से किसी भी कंटेस्टेंट के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अगर इन नामों में से कई सितारे शो का हिस्सा बनते हैं, तो 'बिग बॉस 20' दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा पैकेज साबित हो सकता है. अब फैंस को सिर्फ उस दिन का इंतजार है, जब शो की आधिकारिक कंटेस्टेंट लिस्ट और लॉन्च डेट का ऐलान किया जाएगा.

First published on: Jun 17, 2026 05:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola