Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

पवन सिंह के शो में मचा बवाल! बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बलिया इवेंट में भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी परफॉर्मेंस नहीं बल्कि उनके इवेंट में हुआ हंगामा है. उत्तर प्रदेश के बलिया में आयोजित एक इवेंट के दौरान ऐसी अफरा-तफरी मची कि पुलिस को हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ गया. अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पवन सिंह के इवेंट में क्या हुआ?

जानकारी के मुताबिक, पवन सिंह कार्यक्रम में अपनी शानदार सिंगिंग और परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे. उन्हें देखने और करीब से मिलने की चाह में हजारों की संख्या में पहुंचे फैंस अचानक बेकाबू हो गए. देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर धक्का-मुक्की शुरू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. भीड़ का दबाव इतना ज्यादा था कि वहां रखी कई टेबल और कुर्सियां टूट गईं.

---विज्ञापन---

पुलिस को क्यों करना पड़ा लाठीचार्ज?

हालात बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासन हरकत में आया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग घायल अवस्था में दिखाई दे रहे हैं, जबकि कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल साफ नजर आ रहा है.

इवेंट में रवि किशन भी थे मौजूद

इस कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के अलावा सांसद और अभिनेता रवि किशन तथा उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे. हालांकि, हंगामे के बाद पूरा ध्यान सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों पर आकर खड़ा हो गया है. बता दें, कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी भोजपुरी स्टार के कार्यक्रम में इस तरह की स्थिति बनी हो. इससे पहले भी कई बड़े कलाकारों के शो में भारी भीड़ के कारण अव्यवस्था और विवाद देखने को मिले हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब किसी पॉपुलर स्टार के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना पहले से होती है, तो सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए जाते?

---विज्ञापन---
First published on: Jun 17, 2026 07:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola