---विज्ञापन---
Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे की निरहुआ संग धांसू एंट्री, जानें टीवी से कैसी बनी भोजपुरी क्वीन?
‘बिग बॉस 20’ में भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है. आम्रपाली ने महज टीवी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और बाद में भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा. निरहुआ के साथ ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू करने के बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया. वह टीवी शोज, फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं
बिग बॉस 20 में भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने एंट्री ली है. उन्होंने इस शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है. शो में आम्रपाली के साथ भोजपुरी स्टार निरहुआ भी नजर आए, जो उन्हें शो में छोड़ने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए पहुंचे थे। वहीं, शो में एंट्री के बाद आज हम आम्रपाली के करियर, उनकी पढ़ाई और संपत्ति के बारे में बात करेंगे. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
आम्रपाली एजुकेशन
आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को गोरखपुर के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. एक्ट्रेस कुछ साल बाद ही अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं और वहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की. आम्रपाली ने मुंबई के भवन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था. इसके अलावा, एक समय वह डॉक्टर बनना चाहती थीं. हालांकि, बाद में उनका रुख एक्टिंग की ओर बढ़ गया. ग्रेजुएशन के दिनों में ही उनकी परफॉर्मिंग आर्ट्स और एक्टिंग में गहरी दिलचस्पी हो गई थी. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा.
आम्रपाली दुबे के टीवी शोज
ग्रेजुएशन के बाद आम्रपाली ने साल 2008 में टीवी की दुनिया में कदम रखा. वह पहली बार ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’ में नजर आई थीं. इसके अलावा, उन्होंने कई सीरियल्स में छोटे किरदार भी निभाए हैं. वह ‘तेरी पलकों की छांव में’, ‘मायका’, ‘मेरा नाम करेगी रौशन’ जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं.
आम्रपाली दुबे का करियर
टीवी शोज के अलावा आम्रपाली ने कई फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि, उन्हें टीवी से फिल्मों की दुनिया में आने में काफी समय लगा. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में करीब 6 साल तक काम किया. इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में एंट्री लेने का फैसला किया. उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में किस्मत आजमाई. बताया जाता है कि निरहुआ ने करीब 300 लड़कियों के ऑडिशन के बाद आम्रपाली दुबे को अपनी नई फिल्म के लिए चुना था.इसके बाद आम्रपाली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह पहली बार निरहुआ के साथ फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ में नजर आईं और भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू के बाद छा गईं.
आम्रपाली दुबे की फिल्में
इसके अलावा, वह ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’, ‘बॉर्डर’, ‘शेर सिंह’, ‘डोली सजा के रखना’, ‘लव विवाह डॉट कॉम’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा, वह कई गानों में भी नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस ‘चले के बाटे छठी घाट ऐ पिया’ समेत कई गानों में दिखाई दी हैं.
आम्रपाली की संपत्ति
संपत्ति की बात करें तो आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा की सफल एक्ट्रेस में से एक हैं. वह मनोज तिवारी, रवि किशन, खेसारी लाल यादव जैसे कई कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रुपये फीस लेती हैं. मुंबई में उनका अपना घर है. इसके अलावा, वह कई लग्जरी गाड़ियों की भी मालिक हैं। वह सोशल मीडिया, म्यूजिक एल्बम और फिल्मों से अच्छी कमाई करती हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.