---विज्ञापन---
‘वो मेरी सगी बहन है…’ फरहाना भट्ट की बहन ने किया चौंकाने वाला खुलासा, ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट का पर्दाफाश
Farhana Bhatt Sister Fajiana Shocking Claim: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' की फर्स्ट रनर-अप फरहाना भट्ट एक बार फिर से चर्चा में छा गई हैं. इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 15' में स्टंट कर रही फरहाना भट्ट अब एक नए विवाद में घिर गई हैं. फरहाना भट्ट ने कई कहा है कि वो अपनी मां की इकलौती संतान हैं. लेकिन हाल ही में फैजाना ने सोशल मीडिया पर एक लंबा बयान जारी करते हुए फरहाना भट्ट को लेकर कई सारे खुलासे हुए किए हैं. जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है. चलिए बताते हैं कि फैजाना ने अपने बयान में क्या कुछ बताया है.
फरहाना मेरी सगी बहन...
फैजाना भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने फरहाना भट्ट को अपनी सगी बहन बताया है. फैजाना ने लिखा, 'यह मेरे लिए अब तक की सबसे हिम्मत वाला काम है. फरहाना मेरी सगी बहन है. हम साथ पले-बढ़े, एक ही घर में रहे और जिंदगी के हर पड़ाव पर एक-दूसरे का साथ दिया.'
मुझे बहुत दुख हुआ...
फैजाना ने आगे लिखा, 'जब उसने बिग बॉस में हिस्सा लिया और दुनिया के सामने मुझे अपनी बहन के रूप में स्वीकार नहीं किया, तो मुझे इसका बहुत दुख हुआ. मैं अब तक सिर्फ इसलिए चुप थी क्योंकि मैं फरहाना सपोर्ट करना चाहती थीं.'
मुझ पर आरोप लगाया...
फैजाना ने परिवार में बीच आई दरारों पर बात करते हुए फैजाना ने लिखा, 'सालों तक मुझ पर फरहाना और हमारी मां के बीच गलतफहमियां पैदा करने का आरोप लगाया गया, लेकिन यह बिल्कुल सच नहीं था. जब हमारी मां मुंबई जाकर फरहाना के साथ रहीं, तो उन्होंने खुद सब कुछ देखा और उसके आधार पर ही अपनी राय बनाई.'
मुझे लगता है कि...
फैजाना ने आगे लिखा, 'हमारी मां पर जो बीती, उसका उन पर गहरा असर हुआ कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा. हमने जो कुछ भी कहा है, उसके सबूत हमारे पास हैं. हालांकि, अब जब यह मामला पब्लिक हो गया है और लोग मुझसे सवाल कर रहे हैं, तो मुझे लगता है कि अपनी सच्चाई बताना जरूरी है.'
सालों के दर्द...
फैजाना ने आखिर में लिखा, 'अगर फरहाना मानती है कि उसकी कोई बहन नहीं है, तो आज से मैं भी यह स्वीकार करती हूं कि मेरी कोई बहन नहीं है. यह फैसला जलन, गुस्सा या नफरत से नहीं लिया गया है. यह सालों के दर्द, निराशा और चुप्पी से पैदा हुआ है.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.