---विज्ञापन---
‘ये आंटी-अंकल…’ रुबीना दिलाइक और हिना खान पर फूटा आसिम रियाज का गुस्सा, बोले- ‘हां, मैं…’
Asim Riaz Slams Rubina Dilaik And Hina Khan: आसिम रियाज ने एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और हिना खान के टीआरपी वाले बयान पर मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने रुबीना और हिना को टीवी की 'आंटियां' बताते हुए इंडस्ट्री की 'कठपुतली' तक कह दिया है.
Asim Riaz Slams Rubina Dilaik And Hina Khan: टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से फेमस हुए मॉडल और रैपर आसिम रियाज पिछले कुछ हफ्तों से लगातार सुर्खियों में हैं. हिमांशी खुराना के बयान के बाद चर्चा में आए आसिम रियाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. दरअसल, कुछ हफ्ते पहले रुबीना दिलैक और हिना खान ने रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड' के सेट पर आसिम रियाज के घमंडी व्यवहार के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि वह टीआरपी लाते हैं. अब इस मामले को लेकर आसिम रियाज ने रुबीना और हिना को मुंहतोड़ जवाब दिया है. आसिम रियाज ने टीवी की दोनों एक्ट्रेस को जवाब देते हुए उन्हें 'टीवी की आंटी' और 'इंडस्ट्री की कठपुतली' तक कह दिया है.
रुबीना और हिना ने क्या कहा?
दरअसल, रुबीना ने अपने पॉडकास्ट 'The4POV' में आसिम रियाज के बारे में बात करते हुए कहा, 'उसने (आसिम रियाज) दावा किया कि वह शो 'बिग बॉस 13' में टीआरपी था, उसकी वजह से 'बिग बॉस' इतना हिट हो गया और 'खतरों के खिलाड़ी' भी पॉपुलर हो गया. उसकी वजह से 'बैटलग्राउंड' यह था... सच में? जिस थाली में खाता है, उसी थाली में थूकता है.'
'एक रियलिटी शो...'
रुबीना ने आगे कहा, 'जिस शो में मैं काम कर रही हूं, मैं उस टीम का हमेशा सम्मान करूंगी जो इसे संभव बनाती है. वे मेरे परिवार जैसे हैं। कोई उन पर सवाल कैसे उठा सकता है और इतनी बार उनका अपमान कैसे कर सकता है? सब लोग उसे समझाने की कोशिश करते थे... दुर्भाग्य से, एक रियलिटी शो, और आज वह कहां है?' इस पर हिना खान ने भी रुबीना की बात से सहमति जताई.
रुबीना और हिना पर आसिम का पलटवार
रुबीना के इस बयान पर अब आसिम ने पलटवार किया है. आसिम ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने किसी का नाम लिए बिना लिखा, 'मैंने एक पॉडकास्ट का एक और क्लिप देखा, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के ये आंटी-अंकल इस बारे में बात कर रहे थे कि मैं अपने हर रियलिटी शो में टीआरपी लाता हूं.'
'इंडस्ट्री की कठपुतली...'
इस पोस्ट में आसिम ने आगे लिखा, 'खैर, इसका जवाब है हां, मैं लाता हूं. आपके करियर के लिए शुभकामनाएं और इंडस्ट्री में अपनी भूमिकाएं निभाते रहिए और कठपुतली बने रहिए.' आसिम के इस बयान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है.
हिमांशी और आसिम का विवाद
पिछले कुछ हफ्तों से हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का विवाद भी सुर्खियों में है. हिमांशी ने आरोप लगाया था कि आसिम रियाज ने उन पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला था. हालांकि, आसिम ने इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कहा कि हिमांशी अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहती थीं. इस पर हिमांशी ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके पास भी काफी सबूत हैं और अगर आसिम उनकी इमेज खराब करते रहे तो वह चुप नहीं रहेंगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.