Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मुंबई में किसी महल से कम नहीं अली-जैस्मीन का आशियाना, घर का इंटीरियर चुरा लेगा दिल, देखें तस्वीरें

---विज्ञापन---

Aly Goni Jasmin Bhasin Mumbai House: टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक अली गोनी और जैस्मीन भसीन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका रिश्ता नहीं, बल्कि मुंबई में स्थित उनका खूबसूरत और लग्जरी घर है. हाल ही में फिल्ममेकर फराह खान के व्लॉग में इस कपल ने अपने शानदार 6BHK अपार्टमेंट की झलक दिखाई, जिसे देखकर फैंस भी काफी प्रभावित हो गए.

अली-जैस्मीन का मॉडर्न डिजाइनर घर

अली और जैस्मीन का घर मॉडर्न डिजाइन, शानदार सजावट और आरामदायक माहौल का बेहतरीन उदाहरण है. घर में एंट्री करते ही सबसे पहले नजर पड़ती है इसके बड़े और खूबसूरत लिविंग एरिया पर. लाइट कलर की थीम, स्टाइलिश फर्नीचर और अट्रैक्टिव इंटीरियर इसे बेहद खास बनाता है. लिविंग रूम में बड़ा टीवी यूनिट और आरामदायक बैठने की व्यवस्था की गई है, जिससे यह परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए परफेक्ट जगह बन जाता है.

---Advertisement---

घर का डाइनिंग एरिया नहीं किसी होटल से कम

घर का डाइनिंग एरिया भी किसी लग्जरी होटल से कम नहीं दिखता. यहां रखी मार्बल की बड़ी डाइनिंग टेबल पूरे कमरे का सेंट्रल ऑफ अट्रैक्शन लग रही है. टील और फ्लोरल डिजाइन वाली कुर्सियां इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं. सजे हुए शेल्फ, क्रॉकरी कैबिनेट और हल्के रंग की दीवारें इस हिस्से को और भी आकर्षक बना रही है.

अली-जैस्मीन के सफर को बयां करती एक दीवार

घर में एक खास दीवार भी है, जिस पर फिल्मों के पोस्टर और यादगार तस्वीरें लगी हुई हैं. यह कोना अली और जैस्मीन की पर्सनैलिटी और उनके सफर को बयां करता है. इसके अलावा घर में पेंटिंग्स, आर्ट प्लेट्स और फैमिली फोटोज जैसी कई निजी चीजें भी सजाई गई हैं, जो इसे और खास बनाती है.

---Advertisement---

कपल ने दो कमरों को वॉर्डरोब में बदला

हालांकि, इस अपार्टमेंट की सबसे दिलचस्प खासियत इसके दो वॉक-इन क्लॉजेट हैं. आम अलमारी की जगह कपल ने दो अलग-अलग कमरों को ही वॉर्डरोब में बदल दिया है. इन कमरों में कपड़ों, जूतों और अन्य एक्सेसरीज को व्यवस्थित रखने के लिए ओपन शेल्फ और स्टोरेज यूनिट्स बनाए गए हैं. यह हिस्सा किसी सेलिब्रिटी ड्रेसिंग रूम जैसा नजर आता है.

वर्कफ्रंट पर अली-जैसमीन

बता दें, कि अली और जैस्मीन की दोस्ती साल 2018 में 'खतरों के खिलाड़ी 9' के दौरान शुरू हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई. 'बिग बॉस 14' में दोनों का रिश्ता और मजबूत हुआ. वर्क फ्रंट की बात करें, तो अली इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रहे हैं, जबकि जैस्मीन जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन में दिखाई देंगी. उनका यह शानदार घर फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है.

---Advertisement---
First published on: Jun 19, 2026 01:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola