---विज्ञापन---
‘मेरा कुत्ता ही…’ Lock Upp 2 में गौरव खन्ना को देख नाखुश थीं आकांक्षा चमोला, पति को लेकर दिया चौंकाने वाला जवाब
'लॉक अप 2' में हर दूसरे दिन कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट्स से मिलने उनके परिवार का कोई सदस्य या करीबी दोस्त पहुंचा। इसी कड़ी में धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा शो में पहुंचीं. पत्नी को देखकर धीरज काफी भावुक हो गए. इसी दौरान श्रेया कालरा ने कहा कि आकांक्षा से मिलने गौरव खन्ना आए और धीरज से मिलने उनकी पत्नी आईं, इसलिए वह भी चाहती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड उनसे मिलने आए. हालांकि, इस बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए.
बॉयफ्रेंड से मिलना चाहती हैं श्रेया कालरा
दरअसल, विन्नी अरोड़ा के जाने के बाद सभी कंटेस्टेंट अपने-अपने परिवार को याद कर भावुक हो रहे थे. इसी दौरान श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे से बात कर रही थीं. तभी वहां आकांक्षा चमोला भी पहुंच गईं. इसके बाद श्रेया ने कहा, "धीरज की पत्नी भी आ गईं, अब मैं चाहती हूं कि मेरा बॉयफ्रेंड भी मुझसे मिलने आए."
गौरव खन्ना के लॉक अप 2 में आने से नाखुश थीं आकांक्षा चमोला
इस पर आकांक्षा चमोला ने कहा, "मेरा तो एक्स था." तभी वरुण ने मजाक में कहा, "तेरी फैमिली कहां आई, तेरे पास तो एक अजनबी आया था." इस पर आकांक्षा ने जवाब दिया, "सच में यार, उससे अच्छा परिवार का कोई सदस्य आता तो बेहतर होता. मुझे अपने किसी करीबी का साथ चाहिए था। यह मुझसे ज्यादा उसके लिए था. मुझे ज्यादा अच्छा लगता अगर मेरी मम्मी या पापा आते, या फिर मेरा पालतू कुत्ता ही आ जाता."
गौरव ने शो में आने पर खोले से कई राज
बता दें कि जब गौरव खन्ना शो में आकांक्षा से मिलने पहुंचे थे, तो एक्ट्रेस अपने पति को देखकर हैरान रह गई थीं. इस दौरान गौरव ने यह भी कहा था कि वे अब भी पति-पत्नी हैं. उन्होंने सिर्फ आपसी स्तर पर तलाक को लेकर चर्चा की थी और इस संबंध में अभी तक कोई कानूनी प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है.
आकांक्षा ने बतया था कि वो और गौरव जल्द लेंगे तलाक
आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2' के पहले एपिसोड में ही अपने और गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं और पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं. दोनों के रिश्ते में दूरी की वजह यह है कि आकांक्षा मां नहीं बनना चाहतीं, जबकि गौरव पिता बनना चाहते हैं.
श्रेया और अपूर्वा की हुई लड़ाई
वहीं, हाल ही में अपूर्वा मखीजा ने 'लॉक अप 2' में एंट्री ली है. शो में आते ही उनकी श्रेया कालरा के साथ तीखी बहस देखने को मिली. हालांकि, अपूर्वा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं, बल्कि इन्फॉर्मेंट के रूप में शो में पहुंची हैं। इसका खुलासा आज के एपिसोड में फराह खान करेंगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.