मुंबई के पॉश पाली हिल में मौजूद एक बंगला, जिसे कभी दिग्गज अभिनेता भरत भूषण ने आर्थिक तंगी के चलते बेच दिया था, आज 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी माना जाता है। इस बंगले को खरीदने वाले अभिनेता थे बॉलीवुड के ‘जंपिंग जैक’ जीतेंद्र। एक समय भरत भूषण इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते थे, लेकिन आर्थिक संकट के कारण उन्हें अपनी कई संपत्तियों के साथ पाली हिल का आलीशान बंगला भी बेचना पड़ा। इसी दौरान उन्होंने जीतेंद्र को यह प्रॉपर्टी ऑफर की। जीतेंद्र ने अपने पिता की सलाह पर करीब 3,450 स्क्वायर फीट के प्लॉट सहित यह बंगला सिर्फ 4.25 लाख रुपये में खरीद लिया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जीतेंद्र ने बताया कि बंगले में शिफ्ट होने के कुछ समय बाद उनकी लगातार चार फिल्में फ्लॉप हो गईं। इससे उन्हें लगने लगा कि यह घर उनके लिए मनहूस है। उन्होंने अपने पिता से बंगला छोड़ने की बात कही और परिवार ने वहां से शिफ्ट होने का फैसला कर लिया। हालांकि, समय के साथ यही प्रॉपर्टी उनके लिए सबसे बड़ा निवेश साबित हुई। बाद में एक डेवलपर ने रीडेवलपमेंट का प्रस्ताव दिया, जिसे जीतेंद्र ने स्वीकार कर लिया। इस जमीन पर ‘गौतम अपार्टमेंट्स’ बनाए गए, जिसमें 82 टू-बीएचके फ्लैट तैयार हुए। उस समय हर फ्लैट करीब 1 लाख रुपये में बिका और सिर्फ फ्लैट्स की बिक्री से लगभग 82 लाख रुपये की कमाई हुई। इसके अलावा पुराने बंगले की बर्मा टीक की लकड़ी बेचकर भी करीब 11.5 लाख रुपये मिले। आज इस जमीन की कीमत करीब 450 करोड़ रुपये और पूरी प्रॉपर्टी की वैल्यू 500 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। कभी 4.25 लाख रुपये में खरीदी गई यह प्रॉपर्टी अब मुंबई की सबसे कीमती रियल एस्टेट संपत्तियों में गिनी जाती है।
---विज्ञापन---
Jeetendra recalls buying Pali Hill bungalow, जिसे मनहूस बन छोड़ा, उसी बंगले ने चमकाई किस्मत !
मुंबई के पॉश पाली हिल में मौजूद एक बंगला, जिसे कभी दिग्गज अभिनेता भरत भूषण ने आर्थिक तंगी के चलते बेच दिया था, आज 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी माना जाता है। इस बंगले को खरीदने वाले अभिनेता थे बॉलीवुड के 'जंपिंग जैक' जीतेंद्र।
---विज्ञापन---
First published on: Jul 23, 2026 06:20 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola