Entertainment News Live: लॉक अप 2 में आकांक्षा चमोला ने कई खुलासे किए हैं. उन्होंने शो में आते ही बताया था कि वो और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं. इस बीच उन्होंने बाईसेक्सुअल होने को लेकर भी खुलासा किया था. जिसके बाद सभी हैरान रह गए थे. हालांकि आकांक्षा के इस बयान पर अब टीवी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने भी रिएक्ट किया है.
दरअसल, सिद्धार्थ कनन ने नारायणी शास्त्री से सवाल पूछा गया कि आकांक्षा ने हाल ही में बताया कि वो बाईसेक्सुअल है, तो क्या इससे उनके काम पर असर पड़ेगा? टीवी में काम करने को लेकर नारायणी ने कहा, “नहीं जा पाएंगी. टीवी में आपको अच्छी बहू, अच्छी लड़की, जो वर्जिन हो, ऐसी ही छवि आपको चाहिए होती है. ओटीटी में तो सब कुछ होता है. मुझे नहीं लगता कि उन्हें टीवी में काम करना भी है. मुझे लगता है कि वो ओटीटी में काम करना चाहती हैं, जहां पर सब कुछ ठीक ही है.”
उन्होंने आगे कहा, ” बहुत अजीब सिस्टम हो गए हैं कि आप ओटीटी के लिए ये सब बोल सकते हैं, ऐसी आपकी छवि हो सकती है. टीवी पर ऐसा बोल सकते हो, फिल्म के लिए ऐसा बोल सकते हो, एक्टिंग की कोई बात कर ही नहीं रहा है, जिसकी जरूरत तीनों ही चीजों में है. सिर्फ इमेज के बारे में बात हो रही है.”
जन नायकन की ओपनिंग डे की कमाई
‘जन नायकन’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की है. इतना ही नहीं, इसने पहले ही दिन विक्की कौशल की ‘छावा’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी (Occupancy) 41 प्रतिशत रही, जबकि इसके 13,067 शो चले. वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 78.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
धमाल 4 ने 14वें दिन किया इतना कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे गुरुवार 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी (Occupancy) 11 प्रतिशत रही, जबकि इसके कुल 11,846 शो चले. इसके साथ ही फिल्म ने 14 दिनों में भारत में 136.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 185.39 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. फिल्म अब 200 करोड़ रुपये के बेहद करीब पहुंच चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर यह अच्छी कमाई के साथ 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related