---विज्ञापन---
आकांक्षा चमोला बायसेक्सुअल… गौरव संग शादी टूटने का सच जान कैसा था सास-ससुर का रिएक्शन? एक्ट्रेस ने खोला राज
'लॉकअप 2' में अकांक्षा चमोला ने अपनी जिंदगी के 2 ऐसे सीक्रेट रिवील किए थे, जिसके जानने के बाद इंटरनेट पर बवाल मच गया था, तो वहीं फैंस के बीच दोनों के रिश्ते को लेकर टेंशन बढ़ गई थी, अब एक्ट्रेस ने इनसब पर खुलकर बात की है.
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. 'लॉकअप सीजन 2' में नजर आईं आकांक्षा ने शो के दौरान अपनी शादी और सेक्सुअलिटी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे. उन्होंने पति गौरव खन्ना के साथ रिश्ते में आई खटास और तलाक की बात भी कही थी. इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया था कि वह बायसेक्सुअल हैं.
शो में आंकाक्षा के खुलासे
आकांक्षा ने शो में खुलासा किया था कि उन्हें लड़कियों के प्रति भी आकर्षण महसूस होता है. उन्होंने यह भी बताया था कि उनकी शादी से पहले ही गौरव को उनकी सेक्सुअलिटी के बारे में जानकारी थी. इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर आकांक्षा की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा हुई.
सास-ससुर के रिएक्शन पर क्या बोलीं आकांक्षा?
IANS को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा से पूछा गया कि उनकी सेक्सुअलिटी के खुलासे पर उनके माता-पिता और सास-ससुर का क्या रिएक्शन था. इस पर एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उन्हें अपने सास-ससुर के रिएक्शन की जानकारी नहीं है.
गौरव के पेरेंट्स पर ये क्या बोल गईं आकांक्षा?
आकांक्षा ने बताया कि फिलहाल उनके और गौरव खन्ना के माता-पिता के बीच बातचीत नहीं होती है. ऐसे में उन्हें नहीं पता कि उनके सास-ससुर ने उनके इस खुलासे को किस तरह लिया.
अपने माता-पिता को लेकर भी कही बड़ी बात
आकांक्षा ने अपने माता-पिता के रिएक्शन पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि माता-पिता आखिर अपने बच्चों से क्या कहेंगेय़ उनके मुताबिक, हर माता-पिता अपने बच्चे के साथ खड़े होते हैं और बच्चों को लेकर उनका नजरिया अलग होता है.
तीसरे सीक्रेट से डर रही थीं आकांक्षा
'लॉकअप सीजन 2' में आकांक्षा ने अपने दो बड़े सीक्रेट्स का खुलासा किया था. हालांकि, तीसरा राज सामने आने से पहले ही वह शो से बाहर हो गईं थी. शो के दौरान वह अपने तीसरे सीक्रेट को लेकर काफी डरी हुई नजर आई थीं.
क्यों तीसरा सीक्रेट खुलने से डर रहीं थीं आकांक्षा?
आकांक्षा ने एक कंटेस्टेंट से बातचीत में कहा था कि अगर उनका तीसरा सीक्रेट सामने आया तो इससे उन्हें और गौरव खन्ना को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. अब उनके इस पुराने बयान के बाद फैंस के बीच यह जानने की उत्सुकता बनी हुई है कि आखिर वह तीसरा राज क्या था.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.