Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब देने श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंचीं Akanksha Chamola, कर दी सबकी बोलती बंद

---विज्ञापन---

Akanksha Chamola Gaurav Khanna Wife Reaction On Trolling: टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. एक्टिंग से ज्यादा वो अपने फन वीडियोज, डांस रील्स और खुशमिजाज अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. हालांकि, उनकी यही मस्ती कुछ लोगों को पसंद नहीं आती और उन्हें अकसर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. अब आकांक्षा ने ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के सामने खुलकर अपनी बात रखी.

श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंचीं आकांक्षा चमोला

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आकांक्षा श्री श्री रविशंकर से अपनी परेशानी शेयर करती नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें सिर्फ इसलिए जज करते हैं, क्योंकि वो हमेशा खुश रहती हैं. हंसती हैं और जिंदगी को खुलकर एंजॉय करती हैं. आकांक्षा ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि क्या आजकल खुश रहना गलत हो गया है? लोग पूछते हैं कि मैं इतनी खुश क्यों रहती हूं, हर वक्त डांस क्यों करती हूं?'

---Advertisement---

आकांक्षा चामोला ने गुरू जी से पूछा ये सवाल

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि कई बार उन्हें लगता है, कि शायद लोगों को खुश इंसान पसंद ही नहीं आता और समाज में सीरियस दिखना ही मैच्योर कहलाता है. उनका ये सवाल सुनकर वहां मौजूद लोग भी सोच में पड़ गए.

श्री श्री रविशंकर ने दिलचस्प अंदाज में दिया जवाब

इस पर श्री श्री रविशंकर ने बेहद दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'लोग क्या सोचते हैं, इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए. आप अपनी मस्ती में रहो. 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना' उनकी ये बात सुनते ही आकांक्षा मुस्कुराने लगीं और बोलीं, 'गुरुजी, बस यही सुनना था.'

---Advertisement---

गुरु जी ने गंगा और शिवजी की सुनाई कहानी

इसके बाद श्री श्री रविशंकर ने गंगा और शिवजी की एक कहानी सुनाकर जिंदगी का खास संदेश दिया. उन्होंने कहा कि हर इंसान को अपनी खुशी और ऊर्जा हर किसी के सामने पूरी तरह नहीं दिखानी चाहिए, क्योंकि हर कोई उसे समझ नहीं पाता.

इस सीरीज को लेकर चर्चा में आईं थीं आकांक्षा चमोला

दरअसल, हाल ही में आकांक्षा अपनी वेब सीरीज 'दिल धोखा और डिजायर' को लेकर भी चर्चा में थीं. सीरीज में दिए गए उनके बोल्ड सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिसके बाद कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की तो कई यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया, लेकिन अब लगता है, कि आकांक्षा ने ट्रोल्स की बातों को दिल पर न लेने का फैसला कर लिया है.

---Advertisement---
First published on: May 29, 2026 12:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola