---विज्ञापन---

बॉलीवुड में बुरी तरह फ्लॉप हुआ साउथ का ये सुपरस्टार, फिर ऐश्वर्या के साथ जमी जोड़ी और फिल्म ने कमाए 500 करोड़

South Superstar Flop in Bollywood: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती. ऐसा कई बार देखा गया है कि साउथ सिनेमा के सुपरस्टार को भी बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. आज हमको एक ऐसे ही साउथ सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं, जिनका बॉलीवुड में डेब्यू बुरी तरह फ्लॉप रहा.

हम जिस साउथ सुपरस्टार की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि चियान विक्रम हैं, जिन्हें ज्यादातर लोग फिल्म 'अप्रिचित' और 'आई' से जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में विक्रम का डेब्यू बुरी तरह फ्लॉप रहा?

चियान विक्रम का जन्म 19 अप्रैल 1966 को तमिलनाडु में हुआ था. एड्स फिल्मों में मॉडलिंग करके उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस दौरान, साल 1988 में आए टीवी शो 'गलट्टा कुडुंबम' से उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की.

इसके बाद, साल 1990 में आई फिल्म 'एन काधल कनमनी' से चियान विक्रम ने फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखा. उस वक्त चियान विक्रम की उम्र सिर्फ 24 साल थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इसके बाद उन्होंने साउथ में कई हिट फिल्में दीं.

इसके बाद साल 2010 में आई ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की फिल्म 'रावण', जिसके साथ चियान विक्रम ने बॉलीवुड में कदम रखा. लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरी तरह से फ्लॉप हो गई.

साल 2022 में आई फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में एक बार फिर चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय की जोड़ी नजर आई, जिसे फैंस का खूब प्यार मिला. इस फिल्म के दोनों पार्ट्स बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुए, जिनका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के पार पहुंचा था.

First published on: Apr 17, 2026 02:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.