Entertainment LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. जब से फिल्म से रणबीर कपूर का राम लुक टीजर आया है, तब से सोशल मीडिया पर कुछ लोग रणबीर कपूर को भगवान का किरदार निभाने लायक एक्टर नहीं मान रहे हैं. अब इस विवाद पर फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने X पर रणबीर कपूर के लिए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मुझे इस बात में कभी कोई शक नहीं था. भगवान राम का किरदार निभाने के लिए आपसे बेहतर कोई नहीं है. आप बेशक हमारी पीढ़ी के बेस्ट एक्टर हैं. आपका TIME 100 2026 की लिस्ट में शामिल होना बिल्कुल सही है. यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि दुनिया ने आखिरकार आपको और आपकी प्रतिभा को पहचाना है.’
आज साउथ फिल्मों और बॉलीवुड के फेमस एक्टर सिद्धार्थ सुर्यनारायण का जन्मदिन है. एक्टर इस साल अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत टीवी एड्स के साथ की. इसके बाद साल 2002 में मणिरत्नम की फिल्म ‘कन्नथिल मुथमित्तल’ में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया. सिद्धार्थ ने साल 2003 में आई फिल्म ‘बॉयज’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. लेकिन लोगों के बीच सिद्धार्थ को पहचान साल 2006 में आई फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से मिली. इसके बाद सिद्धार्थ ने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘चश्मे बद्दूर’, ‘3BHK’ और ‘उदयम एनएच4’ जैसी फिल्में शामिल है.
रणवीर सिंह और सारा अर्जुन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 29वें दिन सिर्फ 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1103.12 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1738 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ ने 7वें दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में कुल 28.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 43.89 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related