---विज्ञापन---

Dacoit Box Office Collection Day 7: ‘भूत बंगला’ की रिलीज से पहले ‘डकैत’ का हुआ बुरा हाल, सातवें दिन ही लाखों में सिमटी कमाई

Dacoit Box Office Collection Day 7: आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत लगातार बॉक्स ऑफिस पर गिरती जा रही है. अब अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज के बाद इसकी मुश्किलें और भी बढ़ने वाली हैं.

Dacoit Box Office Collection Day 7
Dacoit Box Office Collection Day 7

Dacoit Box Office Collection Day 7: साउथ स्टार आदिवी शेष और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की हिंदी-तेलुगु फिल्म ‘डकैत’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. हालांकि, की कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है. बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही ‘धुरंधर 2’ छाई हुई है. ऐसे में ‘डकैत’ की रफ्तार बिल्कुल धीमी बनी हुई है. वहीं दूसरी तरफ अब अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ भी सिनेमाघरों में आ रही है. ऐसे में ‘डकैत’ के लिए मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं. आइए जानते हैं कि रिलीज के सातवें दिन ‘डकैत’ ने कितनी कमाई की.

7वें दिन की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए फिल्म ‘डकैत’ को 7 दिन बीत चले हैं. ओपनिंग डे के बाद लगातार फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है. बात करें इसके सातवें दिन की कमाई के बारे में तो सैकनिल्क के मुताबिक, अपने सातवें दिन गुरुवार को फिल्म ‘डकैत’ ने अबतक 98 लाख की नेट कमाई की है. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹32.65 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹28.03 करोड़ हो गई है.

---विज्ञापन---

पिछले दिनों की कमाई

इसके पहले अपने रिलीज के पहले दिन ‘डकैत’ ने 6.55 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 6.85 करोड़ और तीसरे दिन 6.40 करोड़ रुपए कमाए. चौथे दिन से फिल्म की कमाई तेजी से गिरने लगी और इसने 2.70 और पांचवें दिन सर्फ 3 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई. वहीं छठे दिन बुधवार को ‘डकैत’ ने 1.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.

फिल्म के बारे में

बात करें की फिल्म की तो ‘डकैत’ में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं. इनके साथ प्रकाश राज, अनुराग कश्यप, अतुल कुलकर्णी और जरीना वहाब जैसे शानदार कलाकार भी शामिल हैं. इस फिल्म को शेनिल देव ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी हरि (आदिवी शेष) के इर्द-गिर्द घूमती हैं, जिसे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सरस्वती (मृणाल ठाकुर) के कारण गलत तरीके से जेल में डाल दिया जाता है. फिर वो जेल से भागकर एक डकैती की योजना बनाता है.

‘धुरंधर 2’ बनी चुनौती

रिलीज के पहले दिन से ‘डकैत’ को ‘धुरंधर 2’ से कड़ी टक्कर मिल रही है. ‘धुरंधर 2’ लगातार भारी पड़ती नजर आ रही है. ऐसे में ‘डकैत’ को भारी नुकसान झेलना पड़ा. कमाई गुरुवार को भी ‘धुरंधर 2’ ने अपने 29वें दिन 2.91 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. जबकि ‘डकैत’ सिर्फ 98 लाख रुपए ही कमा पाई. इसके अलावा 17 अप्रैल को अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला भी रिलीज हो रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में ‘डकैत’ की मुश्किलें और भी बढ़ने वाली हैं.

First published on: Apr 16, 2026 10:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.