---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Report: ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन जान खुला रह जाएगा मुंह, जानें फिल्म की टोटल कमाई

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड लेवल पर शानदार कलेक्शन कर रही है.

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंदर: द रिवेंज’ पिछले 29 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए बैठी है. रणवीर सिंह की इस फिल्म की कमाई समय के साथ बढ़ती जा रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 29 दिन बीत चुके हैं. फिल्म ‘धुरंदर: द रिवेंज’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तो शानदार कमाई कर रही हैं, इसके साथ हीं फिल्म वर्ल्डवाइड लेवल पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं. इस दौरान ‘धुरंदर: द रिवेंज नए-नए रिकॉर्ड भी बना रही हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने आखिर अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की भारत वाली कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 29वें दिन सिर्फ 3.40 करोड़ रुपये की ही कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1103.12 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. 29वें दिन फिल्म ने हिंदी भाषा में 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, कन्नड़ में 0.03 करोड़ रुपये, तमिल में 0.5 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.07 करोड़ रुपये का फिल्म ने कलेक्शन किया. आखिरकार फिल्म ने भारत में 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर ही लिया. अब फिल्म का टारगेट होगा कि इसका कलेक्शन जल्दी से 1200 करोड़ के पार हो जाए.

---विज्ञापन---

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, अगर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी का दबदबा दुनियाभर में कायम है. Sacnilk.com के अनुसार, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड अब तक 1738 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अगर फिल्म की कमाई इसी तरह से जारी रही तो जल्द ही मूवी वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 1800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. इसी के साथ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अल्लू अर्जन की ‘पुष्पा 2’ और एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी.

First published on: Apr 17, 2026 07:10 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.