---विज्ञापन---

Bhooth Bangla का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है अक्षय कुमार की ये नई हॉरर-काॅमेडी

Bhooth Bangla First Review: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है. आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की ये नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म कैसी है.

First reviews for Akshay Kumar's Bhooth Bangla released

Bhooth Bangla First Review: अक्षय कुमार की नई हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है. इसके साथ ही बड़े पर्दे पर डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने 14 सालों बाद वापसी की है. ऐसे में इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. अब फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है. आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की ये नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म कैसी है.

कैसी है अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’?

मशहूर फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने भूत बंगला का रिव्यू किया गया है. तरण ने बताया कि अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला देखकर आपको 47 साल पुरानी एक कल्ट हॉरर थ्रिलर की कहानी याद आ जाएगी. तरण ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू करते हुए कहा कि, ‘भूत बंगला के ज्यादातर सीक्वेंस को देखकर आपको निर्देशक राजकुमार कोहली की 1979 में कल्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म जानी दुश्मन की याद आ जाएगी, जिसमे सुनील दत्त, संजीव कुमार, जितेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा लीड रोल में थे. उस मूवी में नई नवेली दुल्हनों को निशाना बनाया जाता है, ठीक ऐसा ही कुछ आपको भूत बंगला में भी देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

अंत तक बांधे रखती है कहानी

आगे तरण ने बताया कि, भूत बंगला अपनी 2.45 घंटे की कहानी में शानदार हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण पेश करती है. इसका पहला भाग कॉमेडी से भरपूर है, जबकि इंटरवल के बाद की कहानी एक एक गहरे रहस्य में बदल जाती है. हालांकि इसकी कहानी आपको अंत तक बांधे रखती है. अपनी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर प्रियदर्शन कहानी को दिलचस्प बनाए रखते हैं, हालांकि इसकी स्क्रिप्ट और भी मसालेदार हो सकती थी और फिल्म की टाइमिंग और कम हो सकती थी.

बेहतरीन फॉर्म में अक्षय कुमार

आगे तरण डायरेक्टर प्रियदर्शन की तारीफ करते हुए कहते हैं कि फिल्म दर्शकों को बांधे रखती है और बीच-बीच शानदार ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिलता है. किरदारों को लेकर तरण ने बताया कि, ‘अक्षय कुमार अपने बेहतरीन फॉर्म में हैं. तबू का अभिनय प्रभावी है, हालांकि उनके जैसी प्रतिभाशाली अभिनेत्री को और भी दमदार भूमिकाएं मिलनी चाहिए थीं. वामिका गब्बी को बहुत कम मौके मिले. यही हाल मिथिला पालकर का भी है, जिन्हें सीमित स्क्रीन टाइम मिला है.’

फिल्म की रेटिंग

इसके साथ ही तरण आदर्श ने भूत बंगला को 3.5/5 की पॉजिटिव रेटिंग दी है. हालांकि अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है.

First published on: Apr 16, 2026 11:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.