---विज्ञापन---

‘मैंने जरूरत से ज्यादा शराब पी..’ धुरंधर 2 की इस सिंगर को लग गई थी नशे की बुरी लत, पेरेंट्स से मिले दर्द को किया बयां

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से यह बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. फिल्म की कहानी से लेकर हर एक किरदार की लोगों ने जमकर तारीफ की है. इतना ही नहीं इस फिल्म के गाने भी लोगों के फेवरेट बन गए हैं. वहीं इस मूवी में गाना गाने वाली एक सिंगर के बारे में आज हम बात करेंगे, जिन्होंने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपनी लाइफ में जरूरत से ज्यादा शराब पी और पेरेंट्स से भी उन्हें तकलीफे मिलीं. चलिए जानते हैं उनके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस की, जिन्होंने धुरंधर द रिवेंज में गाना गाकर सफलता पाई है. उन्होंने फिल्म में 'मैं और तू' (Main Aur Tu) और 'जाइए सजना' (Jaiye Sajana) गाना गाया है और दोनों ही गाने जबरदस्त हिट रहे हैं. अपने गानों की सफलता के बाद से जैस्मीन लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गई हैं.

इस बीच हाल ही में जैस्मीन रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में पहुंची थी, जहां उन्होंने अपने करियर, लाइफ और अपने पेरेंट्स को लेकर बात की. उन्होंने कहा, " मैंने बहुत स्ट्रगल किया है. मुझे लगता है कि बड़े होते हुए, मैंने अपनी लाइफ में कई पड़ाव पार किए हैं. खुद को समझने की एक यात्रा है. वह आसान नहीं था. लाइफ में उतार चढ़ाव आते रहते हैं. यह पेरेट्स के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी बहुत मुश्किल होता है. हमें मार्गदर्शन और पोषण की जरूत होती है. पेरेट्स अपने बच्चों के लिए इतने कठोर क्यों होते हैं? जब लाइफ में सच में मुश्किलें आती हैं, तो आप सहारा ढूंढते हैं. मुझे उन 2-3 सालों में की गई कुछ बातों पर पछतावा है जब मैं शराब पीती थी.

सिंगर ने आगे कहा, " बचपन में मुझे अपने पेरेट्स से कई बार दिल टूटने का दर्द सहना पड़ा. उन्होंने अनजाने में कई बार मेरा दिल तोड़ा. इसलिए मन में कड़वाहट है. मैं उनसे प्यार करती हूं, लेकिन जब किसी बच्चे का दिल टूटता है, तो वह टूटा ही रहता है. जब आपके पास भागने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं होती, तो आप हर चीज में अपना घर ढूंढते हैं. मैंने पूरी लाइफ यही किया है, बस तड़पती रही और घर की तलाश करती रही.

जैस्मिन को लेकर बात करें तो वह जालंधर में जन्मी, लेकिन उनका पालन पोषण कैलिफोर्निया में हुआ. उन्होंने साल 2008 में अपने करियर की शुरुआत की. उनका पहला गाना मुस्कान था और उसके बाद बोहेमिया के साथ उन्होंने 'गुलाबी' एल्बम पर भी काम किया था. इन सभी के अलावा वह सलमान खान की फिल्म किक के लिए भी गाना गा चुकी हैं.

वहीं, धुरंधर को लेकर बात करें तो इसका पहला पार्ट 2025 में दिसंबर में रिलीज हुआ था और इसने दुनिया भर में 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. दूसरी ओर इसके दूसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया हुआ है. फिल्म ने दुनिया भर में 1750 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर दी है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में है. इसके अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

First published on: Apr 20, 2026 10:10 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.