---विज्ञापन---

Netflix पर बवाल काट रही है 1 घंटा 39 मिनट की ये फिल्म, 3 हफ्ते से लगातार हो रही ट्रेंड

ओटीटी पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म या फिर सीरीज रिलीज होती है. हालांकि कई बार कुछ सीरीज और फिल्में अपनी बेहतरीन कहानियों के कारण ओटीटी पर छा जाती हैं और लंबे वक्त तक ट्रेंड करती रहती हैं. कई बार ये भी देखा गया है कि सिनेमाघरों में फ्लॉप होने वाली फिल्में ओटीटी पर अच्छा परफॉर्म करती हैं और इन्हें जबरदस्त व्यूज भी मिलते हैं. वहीं आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि ओटीटी पर 3 हफ्ते से ट्रेंड कर रही है. यह एक एडवेंचर एक्शन फिल्म है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 2025 की फिल्म के बारे में. जो कि 1 घंटा 39 मिनट की है. यह फिल्म एक्शन, कॉमेडी और एडवेंचर से भरी हुई है. फिल्म में ना सिर्फ मजेदार एक्शन देखने को मिलेगा. बल्कि इसमें कॉमेडी भी है, जो आपको साथ-साथ हंसाएगी भी.

हम बात कर रहे हैं फिल्म एनाकोंडा की. इस फिल्म मैं जैक ब्लैक, पॉल रूड, स्टीव जेन जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. यह फिल्म दुनिया भर में 8 भाषाओं में देखी जा सकती है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु समेत पूरे 8 भाषाओं में मौजूद है.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो फिल्म चार दोस्तों के बारे में है, जो एक घने जंगल में अपनी पसंदीदा फिल्म की रीमेक शूट करने का प्लान बनाते हैं. लेकिन जब सभी वहां पहुंचते हैं, तो उनका सामना वहां पर एक विशाल एनाकोंडा से होता है और फिर सभी की जिंदगी मुसीबत में आ जाती है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन, एडवेंचर देखने को मिलता है.

बता दें कि एनाकोंडा कुछ हफ्ते पहले ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और रिलीज के बाद से ही यह ट्रेंड कर रही है. बीते तीन हफ्ते से इसने टॉप 10 में से 3 नंबर पर जगह बनाई हुई है. इतना ही नहीं ये तीन देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इसे अभी तक मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

वहीं इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दुनिया भर में 500 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, इंडिया में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 7.65 करोड़ रहा है और ओवरसीज में 225 करोड़.

First published on: Apr 20, 2026 12:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.