Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

36 साल पुराना वो ‘मनहूस’ टीवी शो, जिसके सेट पर गई थी 52 लोगों की जान

फिल्में हो या फिर टीवी शो, अक्सर ही देखा गया है कि शूटिंग के दौरान हादसे होते ही रहते हैं. कई बार सुना है कि किसी न किसी फिल्मी या टीवी शो के सेट पर ऐसा हादसा हुआ कि किसी की जान चली गई या फिर चोट लग गई. इतनी ही नहीं कई बार पूरा का पूरा सेट जल जाता है, जिसमें लाखों का सामान राख हो जाता है. इस तरह से हादसों के बारे में अक्सर ही लोगों के बीच चर्चा होती रहती है. हालांकि आज हम एक ऐसे शो के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि 36 साल पहले आया था और इसके सेट पर 52 लोगों की जान चली गई थी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं टीवी शो 'द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' की. जो कि साल 1990 में आया था. यह एक हिस्टोरिकल ड्रामा था. जिसका डायरेक्शन, प्रोडक्शन संजय खान ने किया था और वह इस शो के लीड एक्टर थे. उन्होंने ही शो में टीपू सुल्तान का रोल किया था. जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. यह शो 25 फरवरी 1990 से लेकर 14 अप्रैल 1991 तक ही दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था. इसके सिर्फ 60 एपिसोड्स ही टेलीकास्ट हुए थे. यह शो सिर्फ एक साल इसलिए चला क्योंकि इसके सेट पर एक खौफनाक हादसा हो गया था.

---Advertisement---

इस शो के टेलीकास्ट होने से पहले जब इसके एपिसोड्स की शूटिंग हो रही थी और वो दिन था 8 फरवरी 1989 का. यह दिन शो के लिए मनहूस दिन था. शो की शूटिंग मैसूर के प्रीमियर स्टूडियो में हो रही थी, तभी वहां पर अचानक आग लग गई. सेट पर लगी आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा सेट आग की चपेट में आ गया.

यह हादसा इतना भयानक था कि वहां पर मौजूद करीब 52 लोगों की मौत हो गई थी. संजय खान भी इस आग में झुलस गए थे. उनका 65 प्रतिशत शरीर इस हादसे में जल गया था. संजय खान की इस घटना में हालत बहुत खराब हो गई थी और उसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका करीब 13 महीने तक इलाज चला था और 17 सर्जरी हुई थीं.

---Advertisement---

इसे टीवी के सबसे बड़े और भयानक घटनाओं में गिना जाता है. इस घटना के बाद 6 महीने तक शूटिंग बंद रही थी. बाद में संजय खान के भाई अकबर खान ने इस शो की बागडोर संभाली और संजय खान भी ठीक होने के बाद सेट पर वापस लौटे तब उन्होंने भी काम संभाला.

वहीं, शो के एक्टर अनंत महादेवन ने इस हादसे को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी. उन्होंने बताया था कि, "उस दिन मुझे बार-बार लगा कि कुछ गलत होने वाला है. उन्होंने ये भी बताया कि इस हादसे के बाद पूरे क्रू में डर का माहौल था. जो लोग इस हादसे से बच गए थे, तो उन्होंने घर पर फोन करके सीधा यही कहा कि हम जिंदा है.

---Advertisement---
First published on: Mar 29, 2026 05:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola