Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

‘हसीन दिलरुबा’ के तीसरे पार्ट को लेकर आई अपडेट, जानें कब तक रिलीज हो सकती है फिल्म?

ओटीटी की सबसे चर्चित मर्डर मिस्ट्री फ्रेंचाइजी 'हसीन दिलरुबा' एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार है. साल 2021 में आई 'हसीन दिलरुबा' और 2024 की 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की जबरदस्त सफलता के बाद, अब मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट 'हसीन दिलरुबा 3' (Haseen Dillruba 3) पर मुहर लगा दी है. रानी और रिशु की यह खूनी प्रेम कहानी अब एक नए और पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंचने वाली है. इस फिल्म के तीसरे पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

तीसरे पार्ट की स्क्रिप्ट पर काम जारी- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'हसीन दिलरुबा 3' की स्क्रिप्टिंग का काम काफी पहले ही शुरू हो चुका है. बताया जा रहा है कि इस बार 'दिनेश पंडित' की कहानी पहले से कहीं ज्यादा पेचीदा होगी. मेकर्स का लक्ष्य इस फ्रेंचाइजी को सबसे बड़ी थ्रिलर बनाना है.

पागलपन होगा 3 गुना ज्यादा- तापसी पन्नू ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी फिल्म के किरदार 'रानी' को याद करते हुए लिखा था, "मिसिंग द पागलपन, पंडित जी." इसके जवाब में कनिका ढिल्लों ने लिखा, "इंतजार ज्यादा लंबा नहीं होगा रानी जी, इस बार पागलपन 3 गुना ज्यादा होगा." इस बातचीत ने साफ कर दिया है कि तीसरे भाग में सस्पेंस और ट्विस्ट का लेवल काफी हाई होने वाला है.

क्या थिएटर में रिलीज होगी फिल्म?- अब तक 'हसीन दिलरुबा' के दोनों पार्ट्स सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए हैं और काफी सफल रहे हैं. लेकिन चर्चा है कि फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स 'हसीन दिलरुबा 3' को सिनेमाघरों (Theaters) में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, नेटफ्लिक्स के साथ उनके पुराने जुड़ाव को देखते हुए अंतिम फैसला अभी बाकी है.

पुराने चेहरों के साथ नए किरदारों की एंट्री- रानी (तापसी पन्नू) और रिशु (विक्रांत मैसी) का किरदार तो फिल्म की जान है ही, लेकिन तीसरे पार्ट में कुछ नए बड़े चेहरों की एंट्री भी हो सकती है. जैसे दूसरे पार्ट में सनी कौशल और जिमी शेरगिल ने तड़का लगाया था, वैसे ही पार्ट 3 में किसी नए 'वो' या विलेन की तलाश जारी है.

कब रिलीज होगी फिल्म?- इस फिल्म को लेकर अभी ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि इसे कब रिलीज किया जाएगा. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में संभावना जरूर जताई जा रही है कि 2026 के लास्ट में या फिर 2027 में इसे रिलीज किया जा सकता है, लेकिन अभी तक रिलीज को लेकर कोई भी ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आई है.

First published on: Feb 02, 2026 05:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.