Saturday, 18 April, 2026

---विज्ञापन---

सुपरस्टार एक्ट्रेस जिसने देवर संग दी 14 हिट फिल्में, पति के साथ कभी नहीं किया काम, अब बेटी कमा रही नाम

आज आपको बॉलीवुड की एक बहुत ही खूबसूरत और हसीन अदाकारा से मिलवा रहे हैं. एक ऐसी अदाकारा जिन्हें हिंदी सिनेमा कभी भी भुला नहीं सकता. एक्ट्रेस ने देवर के साथ कई हिट फिल्में दीं. दोनों की जोड़ी ने 14 फिल्मों में साथ काम किया, लेकिन पति के साथ कभी स्क्रीन पर नजर नहीं आईं. आज एक्ट्रेस की बेटियां फिल्मों में नाम कमा रही हैं. चलिए इस अदाकारा के बार में जानते हैं.

एक्ट्रेस ने अपने देवर संग एक-दो नहीं, बल्कि 14 फिल्मों में साथ काम किया. दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर तहलका मचा दिया था. आज भी इनकी फिल्में दर्शकों के दिल में बसी हुई हैं. भले ही आज एक्ट्रेस हमारे बीच नहीं, लेकिन उनकी बेटियां भी फिल्मों में एक्टिव हैं और परिवार का नाम आगे बढ़ा रही हैं.

शायद अब आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं. जी हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा की पहली लेडी सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी की, जिनकी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती ने दशकों तक दर्शकों का दिल जीता.

श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. बहुत छोटी उम्र में उन्होंने साउथ सिनेमा में अपने पांव जमा लिए थे. इसके बाद श्रीदेवी की एंट्री हिंदी फिल्मों में हुई. यहां ‘चांदनी', ‘मिस्टर इंडिया' और ‘नगीना' जैसी फिल्मों से श्रीदेवी रातोंरात सुपरस्टार बन गईं.

खास बात ये है कि श्रीदेवी ने अपने देवर अनिल कपूर के साथ करीब 14 फिल्मों में काम किया. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों ने काफी पसंद किया और कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं. वहीं अपने पति बोनी कपूर संग श्रीदेवी ने कभी स्क्रीन शेयर नहीं किया.

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने कई बड़ी फिल्में बनाई हैं, लेकिन एक्टर के तौर पर उन्होंने काम नहीं किया. यही कारण रहा कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की जोड़ी पर्दे पर कभी नजर नहीं आई. हालांकि पर्दे के पीछे अक्सर दोनों साथ दिखते थे. दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है.

साल 2018 में श्रीदेवी का अचानक निधन हो गया था. इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला दिया था. किसी ने सोचा भी नहीं था कि हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस इस तरह दुनिया को छोड़कर चली जाएंगी. अब श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी अब फिल्मों में एक्टिव हैं. जाह्नवी लगातार फिल्मों में नजर आ रही हैं.

First published on: Apr 16, 2026 05:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.