---विज्ञापन---

ऑनस्क्रीन मां पर दिल हार बैठा था ये सुपरस्टार, शादी तक पहुंची बात… लेकिन 1 अपशकुन ने तोड़ दिया रिश्ता

बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं, जो अपने को-स्टार पर दिल हार बैठे, आज हम आपको एक ऐसे सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी ऑन-स्क्रीन मां को न सिर्फ दिल दिया, बल्कि उनकी इतनी रिस्पेक्ट करते थे, कि एक अपशगुन की वजह से उन्होंने कभी अपने दिल की बात अपने प्यार से शेयर नहीं की.

साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन जोड़ी जितनी हिट रही, उतनी ही दिलचस्प उनकी अधूरी प्रेम कहानी भी रही है. पर्दे पर मां-बेटे से लेकर प्रेमी-प्रेमिका तक हर तरह के रिश्ते निभाने वाले इन दो सितारों के बीच असल जिंदगी में भी खास जुड़ाव था.

दोनों की पहली मुलाकात साल 1976 में फिल्म 'मूंदरू मुदिचु' के सेट पर हुई थी, जहां श्रीदेवी ने रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ समेत चार भाषाओं में करीब 22 फिल्मों में साथ काम किया. दिलचस्प बात ये है, कि कई फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया, खासकर जब वे रोमांटिक रोल में नजर आए.

कहते हैं, कि साथ काम करते-करते रजनीकांत के दिल में श्रीदेवी के लिए प्यार पनपने लगा था. वो न सिर्फ उनके करीब होते जा रहे थे, बल्कि उनके परिवार से भी अच्छी तरह जुड़े हुए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत ने श्रीदेवी को प्रपोज करने तक का मन बना लिया था, और उनके घर तक पहुंच गए थे.

लेकिन यहीं उनकी लव स्टोरी ने अचानक मोड़ ले लिया. जिस दिन वो अपने दिल की बात कहने पहुंचे, उसी वक्त घर की बिजली चली गई, और चारों तरफ अंधेरा छा गया. रजनीकांत ने इसे अपशकुन मान लिया, और बिना कुछ कहे वहां से लौट गए. इसके बाद उन्होंने कभी अपने जज्बात जाहिर नहीं किए.

दूसरी ओर, श्रीदेवी भी रजनीकांत की काफी परवाह करती थीं. जब फिल्म 'राणा' की शूटिंग के दौरान रजनीकांत गंभीर रूप से बीमार पड़े थे, तब श्रीदेवी ने उनके लिए सात दिनों तक व्रत रखा, और उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी. ये उनके रिश्ते की गहराई को दर्शाता है.

आखिरकार, ये कहानी अधूरी ही रह गई. साल 1996 में श्रीदेवी ने फिल्म मेकर बोनी कपूर से शादी कर ली. हालांकि, दोनों सितारों के बीच सम्मान और दोस्ती का रिश्ता हमेशा कायम रहा.

24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी के निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर दिया था, इस खबर से रजनीकांत भी गहरे सदमे में थे. उन्होंने अपनी करीबी दोस्त को खोने का दुख जाहिर करते हुए कहा था, कि इंडस्ट्री ने एक सच्चा लीजेंड खो दिया है.

रजनीकांत और श्रीदेवी की ये अधूरी प्रेम कहानी आज भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है, एक ऐसा रिश्ता, जो कभी नाम नहीं पा सका, लेकिन दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा.

First published on: Apr 17, 2026 01:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.