Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toxic: गोवा के खूंखार गैंगस्टर ‘राया’ की कहानी, KGF के बाद यश की सबसे बड़ी फिल्म का प्लॉट आया सामने

---विज्ञापन---

Yash Toxic Movie: यश की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर फैंस का इंतजार अब और बढ़ गया है. KGF 2 के चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे यश इस बार एक ऐसे गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे. जिसका नाम राया है. फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हाल ही में रिलीज हुए टीजर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद माना जा रहा है कि 'टॉक्सिक' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है.

क्या है फिल्म की कहानी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहानी 1940 से 1970 के दशक के बीच गोवा में सेट है. उस दौर में जब अपराध, तस्करी और सत्ता की लड़ाई चरम पर थी, राया नाम का एक शख्स खून, डर और धोखे के दम पर अपना साम्राज्य खड़ा करता है. फिल्म का मूल संदेश भी काफी दमदार है. इसमें दिखाया जाएगा कि 'ताकत दी नहीं जाती, उसे छीना जाता है और उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है.' जैसे-जैसे तस्करी के रास्ते युद्ध का मैदान बनते हैं, दोस्त दुश्मन बनते हैं और भरोसे की जगह शक ले लेता है. ऐसे माहौल में राया के फैसले ही उसकी किस्मत तय करते हैं.

---Advertisement---

दोनों टीजर में दिखी धांसू एंट्री

फिल्म की कहानी डायरेक्टर गीतू मोहनदास और यश ने मिलकर लिखी है. टीजर में पहले ही यश का खतरनाक अंदाज देखने को मिल चुका है और अब जो दूसरा टीजर सामने आया है, उसमें फिल्म की वूमन पावर को दिखाया गया है. फिलहाल, फिल्म की कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तुलना KGF से भी होने लगी है. हालांकि, कई फैंस का मानना है कि 'टॉक्सिक' सिर्फ गैंगस्टर फिल्म नहीं, बल्कि एक गहरी साइकोलॉजिकल ड्रामा भी हो सकती है.

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

स्टारकास्ट की बात करें, तो फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, टोविनो थॉमस, अक्षय ओबेरॉय, डैरेल डिसिल्वा और सुदेव नायर जैसे कलाकार नजर आएंगे. खास बात यह है कि फिल्म में यश के साथ पांच बड़ी अभिनेत्रियां हैं.

---Advertisement---

बिग बजट फिल्म की धांसू कहानी

करीब 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'टॉक्सिक' को यश के करियर की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है. रिलीज के दिन इसका मुकाबला रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' से होगा, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

फैंस की एक्साइटमेंट हाई

फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीतू मोहनदास ने किया है, जिन्हें 'लायर्स डाइस' और 'मूथॉन' जैसी फिल्मों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिल चुकी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'टॉक्सिक' यश को KGF जैसी एक और बड़ी सफलता दिला पाती है.

---Advertisement---
First published on: Jul 01, 2026 03:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola