---विज्ञापन---
सच्ची घटना पर बनी 2 घंटे 17 मिनट की फिल्म दिमाग कर देगी सुन्न, Prime Video पर देखें ये हॉरर थ्रिलर
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को अक्सर हर तरह की फिल्में देखने को मिल जाती हैं. क्राइम थ्रिलर से लेकर हॉरर-थ्रिलर तक, हर जॉनर की फिल्मों के अपने अलग दर्शक है. खासकर हॉरर फिल्में लोगों के बीच काफी पसंद की जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी हॉरर-थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक सच्ची घटना से प्रेरित बताई जाती है. फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस और रोमांच देखने को मिलेगा, जो आपको आखिर तक बांधे रखेगा.
आखिर तक बांधे रखेगी ये हॉरर थ्रिलर
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह साल 2017 में रिलीज हुई थी. रिलीज के समय इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था. इसकी कहानी बेहद खौफनाक है, लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म शुरुआत से लेकर अंत तक आपको अपनी सीट से बांधे रखती है.
'द हाउस नेक्स्ट डोर'
दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'द हाउस नेक्स्ट डोर' की. इस फिल्म का निर्देशन मिलिंद राउ ने किया था। फिल्म में सिद्धार्थ, एंड्रिया जेरेमियाह और अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
क्या है 'द हाउस नेक्स्ट डोर' की कहानी
फिल्म की कहानी एक शादीशुदा कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जिंदगी में बेहद खुश रहता है. सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, लेकिन तभी उनके पड़ोस के खाली पड़े एक बंगले में एक परिवार आकर रहने लगता है. इसके बाद अजीबोगरीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं और हर रात डरावनी आवाजें सुनाई देने लगती हैं. शुरुआत में सभी को यही लगता है कि यह महज वहम है, लेकिन धीरे-धीरे हालात बेहद खतरनाक होते जाते हैं.
तीन नाम के साथ रिलीज हुई थी ये फिल्म
बता दें कि तमिल में इस फिल्म का नाम 'अवल' है, जबकि तेलुगु में इसे 'गृहम' के नाम से रिलीज किया गया था. फिल्म में कई ऐसे डरावने सीन्स हैं, जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया करोड़ों का कलेक्शन
करीब 7 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. प्राइम वीडियो पर यह फिल्म हिंदी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है. वहीं, IMDb पर इसे 6.7/10 की रेटिंग मिली है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.