Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर ट्रेंड कर रही है 2 घंटे 10 मिनट की ये फिल्म, जिसकी कहानी देख डर के मारे छूट जाएंगे पसीने

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. वहीं, ओटीटी पर अक्सर ही लोग क्राइम थ्रिलर और रोमांटिक फिल्मों की तलाश करते हैं. हालांकि अगर आप इससे हटकर कुछ देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर एक हॉरर कॉमेडी फिल्म लगातार ट्रेंड कर रही है. इस मूवी की कहानी बेहद शानदार है, जो ना कि सिर्फ आपको डराएगी. बल्कि ये आपको हंसाएगी भी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. वहीं, ओटीटी पर अक्सर ही लोग क्राइम थ्रिलर और रोमांटिक फिल्मों की तलाश करते हैं. हालांकि अगर आप इससे हटकर कुछ देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर एक हॉरर कॉमेडी फिल्म लगातार ट्रेंड कर रही है. इस मूवी की कहानी बेहद शानदार है, जो ना कि सिर्फ आपको डराएगी. बल्कि ये आपको हंसाएगी भी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही ये फिल्म

दरअसल हम बात कर रहे हैं साल 2026 में अप्रैल में रिलीज हुई थी. यह एक फैंटसी हॉरर कॉमेडी है, जिसे IMDB पर 7.5 की रेटिंग मिली हुई है.

---Advertisement---

राकासा स्टारकास्ट

हम बात कर रहे हैं फिल्म राकासा की. जो कि 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन मनासा शर्मा ने किया है और इस मूवी में लीड रोल में नायन सारिका, संगीत शोभन, आशीष विद्यार्थी, ब्रह्माजी जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

क्या है राकासा की कहानी

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह राकावरम गांव के एक प्राचीन और शापित किले और ब्रह्मराक्षस के बारे में है. यह कहानी इन्हीं के आस-पास घूमती है. फिल्म में दिखाया जाता है कि इस राक्षस के लिए 100-150 साल में एक बार नरबलि देनी होती है और अगर ऐसा नहीं होता है तो वह बाहर आकर गांव में तबाही करता है.

---Advertisement---

राकासा की कहानी

फिल्म की कहानी की शुरुआत एक हंसमुख NRI से होती है, जो अपनी बचपन की लवर से शादी करने के लिए अमेरिका से गांव वापस आता है. शादी की रस्मों के बीच वह उसी शापित किले के पास पहुंच जाता है और वहां एक रात बिताता है. जिसके बाद उस राक्षस का असली खेल शुरू होता है. कहानी में डर और कॉमेडी देखने को मिलेगी. कहानी में देखने को मिलेगी की NRI वीरू को उस राक्षस का सामना करना पड़ता है और इसमें कई मोड़ आते हैं.

राकासा को मिली शानदार रेटिंग

बता दें कि 2 घंटे 10 मिनट की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भारत में 2 नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म को IMDb पर 7.5 की रेटिंग मिली है. यह एक देखने लायक फिल्म है, जो आपको फुल एंटरटेन करेगी.

---Advertisement---
First published on: May 06, 2026 04:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola