---विज्ञापन---

चुनाव जीतते ही ओटीटी पर छाई Vijay की ये थ्रिलर फिल्म, टॉप ट्रेंडिंग में मचा रही तहलका

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में विजय की पार्टी टीवीके बड़ी जीत हासिल की. फिल्मों की तरह विजय ने भी राजनीती में शानदार एंट्री की है. ये उनका पहला चुनाव था और इसमें उन्हें प्रचंड बहुमत मिली. ऐसे में ओटीटी पर विजय की एक पुरानी फिल्म अचानक ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गई है.

7 साल पहले की फिल्म

7 साल पहले आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी. तमिल भाषा की इस फिल्म ने दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया था. वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर गदर काट रही है. आइए विजय की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में जानते हैं.

---Advertisement---

2019 की ब्लॉकबस्टर

हम बात कर रहे हैं साल 2019 में आई विजय थलापति की फिल्म ‘बिगिल’ की, जिसका डायरेक्शन साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली ने किया था. इस फिल्म में विजय के साथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा लीड रोल हैं. ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है.

बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई

रिलीज के वक्त फिल्म ‘बिगिल’ ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं. विजय थलापति की इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. इसकी कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धुआंधार कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

---Advertisement---

ओटीटी पर मचा रही कहर

अब इस फिल्म को रिलीज हुए 7 साल बीत चले हैं. वहीं विजय के चुनाव जीतने के बाद बाद ये लगातार ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर छाई हुई है. ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ‘बिगिल’ को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस परे विजय की इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 280 करोड़ के पार कमाई की थी.

फिल्म को मिली धांसू रेटिंग

कमाई के मामले में विजय की ये फिल्म उस साल तमिल भाषा की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी थी. लिस्ट में पहले नंबर पर प्रभास की फिल्म ‘शाहो’ थी. आईएमडीबी पर विजय थलापति की बिगिल को शानदार रेटिंग मिली है. 6.7/10 की धांसू रेटिंग के साथ आज भी ये फिल्म विजय की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है.

First published on: May 05, 2026 10:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.