Sunday, 15 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रामायण’ का जलवा भी नहीं रोक पाया इस फिल्म की रफ्तार, 9 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

Scene Box Office Collection Day 9: फिल्म 'रामायण' के तूफान के बीच साउथ की इस फिल्म ने कामयाबी की एक नई मिसाल पेश की है. इस फिल्म ने 9 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Scene Box Office Collection Day 9: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' इस समय देशभर के सिनेमाघरों में छाई हुई है. इसके साथ ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है. एक तरफ जहां पूरे देश में 'रामायण' का बोलबाला है, वहीं दूसरी तरफ 'रामायण' के तूफान के बीच साउथ की इस फिल्म ने कामयाबी की एक नई मिसाल पेश की है. हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म ने 'रामायण' के शोर के बीच 9 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए आपको इस फिल्म और इसकी कमाई के बारे में बताते हैं.  

तमिल स्टार सूर्या की फिल्म

हम जिस साउथ फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि तमिल स्टार सूर्या की फिल्म 'सीन' है. दिवाली से पहले थिएटर में रिलीज हुई फिल्म 'सीन' ने 'रामायण' जैसी बड़ी फिल्म के साथ क्लैश होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है. इस क्राइम कॉमेडी फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं.

---Advertisement---

9 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार

सूर्या की फिल्म 'सीन' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करते हुए 9 दिनों के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 19.15 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे दिन ही फिल्म की कमाई में ग्रोथ देखने को मिली. वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 20.35 करोड़ का कलेक्शन किया.

9वें दिन की कमाई

Sacnilk.com की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सूर्या की नई फिल्म 'सीन' ने 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 127.20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसके अलावा, मूवी का ग्रॉस कलेक्शन भी 147.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---Advertisement---

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, अगर सूर्या की इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो मूवी भारत के साथ-साथ ग्लोबल लेवल पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, क्राइम कॉमेडी फिल्म 'सीन' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अब तक 227.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

सूर्या की हिट हैट्रिक

इस फिल्म में सूर्या के साथ साउथ की टॉप एक्ट्रेस नज्रिया नाजिम भी लीड रोल में हैं. इसके अलावा, ये पहली बार है कि नज्रिया और सूर्या किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं. बता दें कि फिल्म 'सीन' के साथ सूर्या ने एक ही साल में लगातार तीन हिट फिल्में दी हैं. इससे पहले उनकी 'करुप्पु' और 'विश्वनाथ एंड संस' थिएटर में रिलीज हुई थीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया था.  

---Advertisement---
First published on: Nov 15, 2026 08:46 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो