---विज्ञापन---
सामंथा की प्रेग्नेंसी पर लगी मुहर? डायरेक्टर का खुलासा, बताया क्यों नहीं छुपाया बेबी बंप
Samantha Ruth Prabhu Pregnancy Rumours Confirmed: साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी किसी फिल्म की रिलीज नहीं, बल्कि उनकी कथित प्रेग्नेंसी है. पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर सामंथा के मां बनने की खबरें चर्चा में थींस लेकिन अब इन अटकलों को नया बल मिल गया है.
डायरेक्टर का बड़ा खुलासा?
दरअसल, सामंथा की हालिया फिल्म 'मां इंति बंगारम' (Maa Inti Bangaram) की डायरेक्टर बी. वी. नंदिनी रेड्डी (B. V. Nandini Reddy) ने एक इंटरव्यू में ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद फैंस इस खबर को लेकर काफी उत्साहित हो गए हैं.
सक्सेस पार्टी से वीडियो हुआ था वायरल
हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में सामंथा को देखकर कई फैंस ने दावा किया कि उनका बेबी बंप नजर आ रहा है. हालांकि, उस समय न तो सामंथा और न ही उनके पति राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) ने इन चर्चाओं पर कोई रिएक्शन दिया था.
नंदिनी रेड्डी ने बताई सच्चाई
अब एक इंटरव्यू के दौरान नंदिनी रेड्डी ने सामंथा की जिंदगी के इस खास दौर का जिक्र करते हुए कहा कि अभिनेत्री बेहद खूबसूरत फेज से गुजर रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि सामंथा को अच्छी तरह पता था कि सक्सेस पार्टी में सबकी नजर उनके लुक पर होगी, लेकिन उन्होंने अपने बेबी बंप को छिपाने की कोशिश नहीं की. डायरेक्टर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की खबरें और तेजी से फैल गई हैं.
सामंथा-राज के घर आने वाली हैं खुशियां!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा और राज निदिमोरु इस साल के अंत तक अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकते हैं. दोनों ने दिसंबर 2025 में कोयंबटूर स्थित ईशा योग सेंटर में बेहद निजी समारोह में शादी की थी. शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे.
कैसे करीब आए थे राज-सामंथा?
बताया जाता है कि सामंथा और राज की नजदीकियां वेब सीरीज The Family Man के दौरान बढ़ीं. इसी सीरीज में सामंथा ने 'राजी' का दमदार किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. वर्कफ्रंट की बात करें, तो सामंथा इन दिनों शानदार दौर से गुजर रही हैं. उनकी फिल्म 'मा इंटी बंगारम' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
सामंथा-राज के लिए खास होने वाला है यह साल
वहीं आने वाले समय में वह Rakt Brahmand: The Bloody Kingdom में अभिनेता Aditya Roy Kapur के साथ नजर आएंगी. ऐसे में कहा जा सकता है, कि 2026 सामंथा के लिए सिर्फ करियर ही नहीं, बल्कि निजी जिंदगी के लिहाज से भी बेहद खास साल साबित हो सकता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.