Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सामंथा रुथ प्रभु ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, तस्वीर शेयर कर बोलीं- ‘मेरा सिक्स-पैक…’

---विज्ञापन---

Samantha Ruth Prabhu Baby Bump Photo: साउथ सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक नई तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. हालांकि, इस तस्वीर से ज्यादा चर्चा उनके मजेदार कैप्शन की हो रही है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.

सामंथा का पोस्ट क्यों हो रहा वायरल?

सामंथा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा सिक्स-पैक... जब मिलूंगी, तब मिलूंगी.' उनके इस हल्के-फुल्के अंदाज को फैंस ने खूब पसंद किया. पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों और प्यार भरे कमेंट्स की बाढ़ आ गई. फैंस होने वाली मां को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

---Advertisement---

कुछ समय पहले ही सामंथा ने की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

कुछ समय पहले ही सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी की ऑफीशियल अनाउंसमेंट की थी. हैदराबाद में अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मा इंटी बंगारम' के 'थैंक यू मीट' के दौरान उन्होंने बताया था कि वह जल्द ही मैटरनिटी लीव पर जाने वाली हैं. इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेंगी, लेकिन इस नए सफर को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हैं.

माडिया से बातचीत में क्यों सामंथा ने बोला था सॉरी?

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था, 'सॉरी दोस्तों, मुझे एक छोटा सा ब्रेक लेना पड़ेगा. अब मैटरनिटी लीव का समय आ गया है, लेकिन मैं बहुत खुश हूं और जल्द ही वापस लौटूंगी.'

---Advertisement---

पहले बच्चे का करने वालीं हैं स्वागत

बता दें कि सामंथा अपने पति और डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं. दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पिछले साल दिसंबर में शादी की थी. यह सामंथा और राज दोनों की दूसरी शादी है. इससे पहले सामंथा की शादी अभिनेता नागा चैतन्य से हुई थी, जो साल 2021 में खत्म हो गई थी. वहीं, राज की भी पहले शादी हो चुकी थी.

'मा इंटी बंगारम' से सामंथा ने की धांसू वापसी

वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा ने ऑटोइम्यून बीमारी से जूझने के बाद एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक लिया था. इसके बाद उन्होंने 'मा इंटी बंगारम' के जरिए दमदार वापसी की. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है, जबकि इसे राज निदिमोरू, सामंथा और हिमांक रेड्डी दुव्वुरु ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

---Advertisement---

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

फिल्म में गुलशन देवैया, दिगंत मनचले, गौतमी और श्रीमुखी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. बहरहाल, सामंथा अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं और फैंस भी उनकी इस नई शुरुआत के लिए लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं.

First published on: Jul 01, 2026 09:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola