---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर मौजूद 2 घंटे 3 मिनट की सबसे धांसू क्राइम-थ्रिलर फिल्म, सस्पेस से भरा है कहानी का क्लाइमेक्स
अगर आप ओटीटी पर किसी ऐसी फिल्म की तलाश में हैं जो शुरुआत से लेकर अंत तक आपको अपनी सीट से बांधकर रखे, तो जियो हॉटस्टार पर एक नया मास्टरपीस आपका इंतजार कर रहा है. साउथ के एक दमदार एक्टर और एक कल्ट क्लासिक एक्ट्रेस की जुगलबंदी के साथ आई यह फिल्म एक ऐसे शातिर हत्यारे की कहानी है, जिसका कत्ल करने का तरीका पुलिस के भी होश उड़ा देता है. एक किडनैपिंग, एक रहस्यमयी मर्डर और एक ऐसा कातिल जो कानून से दो कदम आगे चल रहा है. आखिर क्या है इस 'रिपीट' मर्डर मिस्ट्री का पूरा सच?
नवीन चंद्रा का कड़क पुलिसिया अवतार
'परंपरा 2', 'अम्मू' और 'रंगा रंगा वैभवंगा' जैसी बेहतरीन फिल्मों और सीरीज में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके साउथ सिनेमा के उभरते सितारे नवीन चंद्रा इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में उन्होंने एक बेहद तेज-तर्रार और गंभीर जांच अधिकारी (Investigating Officer) का किरदार निभाया है. इससे पहले भी वे 'नेनु लोकल' जैसी फिल्मों में पुलिसवाले के रोल में वाहवाही लूट चुके हैं, लेकिन 'रिपीट' में उनका अंदाज काफी परिपक्व है.
'रोजा' फेम मधु शाह की दमदार वापसी
इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण दिग्गज बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस मधु शाह हैं, जिन्हें आज भी लोग कल्ट क्लासिक फिल्म 'रोजा' के लिए याद करते हैं. 'रिपीट' में मधु शाह एक सीनियर पुलिस अधिकारी के एक बेहद महत्वपूर्ण और पावरफुल रोल में नजर आ रही हैं, जो इस उलझे हुए केस की गुत्थी को सुलझाने में लीड हीरो नवीन चंद्रा की मदद करती हैं.
रोंगटे खड़े कर देने वाली मिस्ट्री और किडनैपिंग का खेल
फिल्म का प्लॉट एक बेहद पेचीदा किडनैपिंग और मिस्ट्री मर्डर के इर्द-गिर्द बुना गया है. कहानी में एक महिला का अचानक अपहरण कर लिया जाता है, जबकि एक अन्य शख्स को पानी में फेंक कर मार दिया जाता है. हत्यारे के अपराध करने का पैटर्न इतना अनोखा और खौफनाक है कि पूरी पुलिस टीम हैरान रह जाती है. फिल्म का एक डायलॉग "एक आईपीएस अधिकारी अपराधी से ज्यादा बुद्धिमान होता है", पूरी जांच के दौरान दर्शकों में रोमांच बनाए रखता है.
घिब्रान का बैकग्राउंड स्कोर और बेहतरीन विजुअल्स
किसी भी सस्पेंस फिल्म को दमदार बनाने में उसके म्यूजिक का बहुत बड़ा हाथ होता है. 'रिपीट' में मशहूर संगीतकार घिब्रान ने अपनी बैकग्राउंड धुन से फिल्म के सस्पेंस को एक नए लेवल पर पहुंचा दिया है. इसके अलावा सिनेमैटोग्राफर मुथैया की बेहतरीन कैमरा लाइटिंग और स्टंट डायरेक्टर स्टनर सैम के रीयलिस्टिक एक्शन सीन्स ने फिल्म को विजुअली काफी तगड़ा बनाया है.
मंझे हुए कलाकारों की फौज और परफेक्ट पैकेज
पीजी मुथैया और के. विजय पांडे द्वारा निर्मित इस फिल्म में टैलेंटेड स्टार्स की एक लंबी फौज देखने को मिलती है. स्मृति वेंकट फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आ रही हैं, जबकि सुदर्शन, सत्यम राजेश, पूजा रामचंद्रन, माइम गोपी, काली वेंकट और अच्युत कुमार जैसे मंझे हुए सपोर्टिंग एक्टर्स ने अपने किरदारों से कहानी में जान फूंक दी है. अगर आप थ्रिलर फिल्मों में लॉजिक और सस्पेंस ढूंढते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक परफेक्ट वीकेंड वॉच है.