Entertainment News Live In Hindi: इन दिनों सोशल मीडिया पर 370 रुपये की बिरयानी विवाद चल रहा है. यह विवाद बिग बॉस 19 में नजर आ चुके स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड अप शो के बाद शुरू हुआ था. जहां पर एक हिमांशु नाम के शख्स ने एक महिला के साथ डेटिंग और 370 की बिरयानी खाने के बाद वसूली की बात कही थी. जिसके बाद लगातार प्रणित मोरे को और हिमांशु को ट्रोल किया जा रहा है. दोनों की लोगों ने जमकर आलोचना की है. वहीं, अब इस पूरे मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी एक्शन लिया है.
दरअसल, 370 बिरयानी विवाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग के पास पहुंच गया है. आयोग ने इस घटना को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. साथ ही स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणित मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को समन भेजा है. आयोग ने इस मामले को लेकर गंभीर चिंता जताई है. इस मामले में महिला आयोग का कहना है, “किसी भी इस तरह की हरकत को सामान्य बनाना या उसका महिमामंडन करना, जो महिलाओं की सहमति, गरिमा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को प्रभावित करता है, समाज पर गलत असर डालता है और ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता है.
‘बंदर’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने अब तक किया इतना कलेक्शन
बंदर और है जवानी तो इश्क होना है सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज हुई थी. एक ओर जहां बंदर का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. दूसरी ओर है जवानी तो इश्क होना है ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है. बंदर ने सिनेमाघरों में रिलीज के 7 दिनों में कुल 3.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 4.35 किया है. वहीं, है जवानी तो इश्क होना है ने 7 दिनों में कुल भारत में 36.85 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसने दुनिया भर में 55.60 करोड़ का कारोबार कर लिया है.
‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पू’ ने अब तक कमाए इतने करोड़
मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम 3 को लेकर बात करें तो इस मूवी ने भारत में कुल 107.96 करोड़ का कारोबार कर लिया है और दुनिया भर में इसने 236.89 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है. वहीं सूर्या स्टारर करुप्पू ने भारत में 28 दिनों में 195.18 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. यह 200 करोड़ से थोड़ी ही दूर है. वहीं, फिल्म ने दुनिया भर में कुल 306.47 करोड़ का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related