Sunday, 14 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान से पंगा लेने से घबरा रहे हैं ‘काला हिरण’ के मेकर्स? फर्स्ट लुक में कर डाली बड़ी हेराफेरी

Kala Hiran First Look Released: 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. फिल्म सलमान खान के चर्चित काला हिरण शिकार मामले और बिश्नोई विवाद से इंस्पायर्ड बताई जा रही है.

---विज्ञापन---

Kala Hiran First Look: सलमान खान के चर्चित काला हिरण शिकार मामले पर आधारित बताई जा रही फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक आखिरकार रिलीज हो गया है, लेकिन पहली झलक सामने आते ही एक सवाल चर्चा में आ गया है. क्या फिल्म के मेकर्स सलमान खान से सीधे टकराने से बचना चाहते हैं?

‘काला हिरण’ का फर्स्ट लुक आउट

दरअसल, फर्स्ट लुक देखने के बाद साफ महसूस होता है कि कहानी 1998 के चर्चित काला हिरण केस से प्रेरित है. वीडियो की शुरुआत 2 अक्टूबर 1998 की तारीख से होती है, जब दो काले हिरणों के शिकार की घटना दिखाई जाती है. हालांकि, यहां सलमान खान का नाम लेने के बजाय किरदार का नाम ‘अयान खान’ रखा गया है. दिलचस्प बात यह है कि इस किरदार का लुक, स्टाइल और हाथ में पहना गया ब्रेसलेट काफी हद तक सलमान खान की याद दिलाता है.

---विज्ञापन---

क्या बोले मेकर्स?

फिल्म में सिर्फ शिकार मामले की कहानी ही नहीं दिखाई गई है, बल्कि लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित किरदार ‘लॉयन बिश्नोई’ को भी अहम हिस्सा बनाया गया है. फर्स्ट लुक में अंडरवर्ल्ड, पुलिस जांच, गैंगवार और ताबड़तोड़ एक्शन की झलक देखने को मिलती है. मेकर्स ने इसे एक क्राइम-ड्रामा और थ्रिलर के रूप में पेश करने की कोशिश की है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें मुकेश तिवारी, गोविंद नामदेव, कमलेश सावंत और नरेश गोसाईं जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनेत ने किया है, जबकि इसे अमित जानी प्रोड्यूस कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

रिलीज से पहले कानूनी विवाद में फंसी फिल्म

हालांकि, फिल्म रिलीज से पहले ही कानूनी विवादों में फंस चुकी है. सलमान खान की लीगल टीम ने फिल्म मेकर्स को नोटिस भेजकर निर्माण और प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की है. नोटिस में दावा किया गया है कि फिल्म अभिनेता की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है और चल रही न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है.

फिल्ममेकर की सफाई

दूसरी तरफ फिल्ममेकर अमित जानी का कहना है कि यह किसी की बायोपिक नहीं है. उनके मुताबिक फिल्म सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी पर आधारित है और इसका उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण के लिए बिश्नोई समुदाय के संघर्ष को दिखाना है.

---विज्ञापन---

फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल!

बहरहाल, अब फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ‘काला हिरण’ सिनेमाघरों तक पहुंच पाती है या फिर कोर्टरूम की लड़ाई इसकी राह में बड़ी चुनौती बनती है.

First published on: Jun 12, 2026 10:57 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola