अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर 11 जून को रिलीज हुआ है. जिसे दर्शकों का मिक्स रिएक्शन मिला है. कुछ लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है, तो कुछ का कहना है कि उन्हें ट्रेलर देखने के बाद फिल्म से कोई उम्मीद नहीं है. वहीं, जैसा कि 11 को ट्रेलर लॉन्च था और इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट एक साथ नजर आई थी. अक्षय कुमार के अलावा, राजपाल यादव, दिशा पटानी, रवीना टंडन, आफताब शिवदासानी और अक्षरा सिंह समेत कई कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म में अक्षरा सिंह ने घिस घिस घिस गाने पर अक्षय कुमार के साथ डांस किया है, जो लोगों को काफी पसंद आया है. वहीं, यह गाना यूट्यूब पर भी काफी ट्रेंड कर रहा है. इस बीच अब अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर बात की है.
अक्षय कुमार संग काम करने पर बोलीं अक्षरा सिंह
दरअसल, अक्षरा सिंह पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आई हैं. उन्होंने अक्षय कुमार के साथ घिस घिस घिस गाने के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है और 11 जून को ट्रोलर लॉन्च के दौरान अक्षरा सिंह से जब पूछा गया कि अक्षय सर के साथ डांस सीक्वेंस करने और उनके साथ काम करने का आपका क्या एक्सपीरियंस था. इसपर अक्षरा ने कहा, “पांच बार वॉशरूम गई. क्योंकि मेरे लिए ये सपना ही था. मुझे लगता है कि जब मैं छोटी थी, तो सर को हमेशा से देखती आई हूं. बिहार के हर एक बच्चे की रोम-रोम में उनका गाना मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी बसा हुआ है. इसलिए मेरे लिए ये एक बहुत बड़ा मौका था.
घिस घिस घिस गाने को यूट्यूब पर मिले मिलियंस में व्यूज
बता दें कि अक्षरा और अक्षय कुमार का यह डांस सीक्वेंस सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. इस गाने को यूट्यूब 24 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वहीं, वेलकम टू द जंगल को लेकर बात करें तो फिल्म सिनेमाघरों में 29 जून को रिलीज होगी. इस मूवी में 90 के दशक के तमाम कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म में सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, लारा दत्ता जैसे स्टार्स भी दिखाई देंगे. मल्टी स्टारर इस फिल्म से लोगों को और मेकर्स को काफी उम्मीदें है. हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि यह बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी.
यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह के साथ विवाद के बीच फरहान अख्तर ने लिया बड़ा फैसला, ‘Don 3’ छोड़ अब करेंगे ये काम