---विज्ञापन---
Peddi OTT Release: सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब OTT पर गदर काटेगी राम चरण की ‘पेद्दी’, जानें कब और कहां
Peddi OTT Release: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'पेद्दी' ने सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म किया है. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छी कमाई की. अब दर्शकों को इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार है. हाल ही में फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है. आइए जानते हैं कि आप इस फिल्म को कब और कहां देख सकेंगे.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
दरअसल, बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा और इसे हिट माना जा रहा है.
बॉक्स ऑफिस पर पेद्दी ने किया शानदार कलेक्शन
अगर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 'पेद्दी' ने ओपनिंग डे पर 69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद भारत में फिल्म ने 240.16 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 335 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी पेद्दी
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब 'पेद्दी' ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने हासिल कर लिए हैं. शुरुआती क्रेडिट्स में भी नेटफ्लिक्स को फिल्म का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बताया गया है.
इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी पेद्दी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पेद्दी' 2 जुलाई 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है. फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में देखने को मिलेगी. वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार इसका हिंदी वर्जन 30 जुलाई 2026 को रिलीज हो सकता है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक मेकर्स या नेटफ्लिक्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
पेद्दी को लेकर हुआ था विवाद
बता दें कि फिल्म की रिलीज के बाद जाह्नवी कपूर के कुछ सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद भी हुआ था. कई लोगों का आरोप था कि फिल्ममेकर्स ने अभिनेत्री को एक सामान की तरह पेश किया है. बाद में इस विवाद पर निर्देशक बुची बाबू सना ने माफी भी मांगी थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.