Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर रिलीज होते ही तहलका मचा रही 2 घंटे 41 मिनट की एक्शन फिल्म, 7.8 की रेटिंग वाली इस कहानी में है तगड़ा थ्रिलर

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. इस लिस्ट में कई एक्शन ड्रामा मूवीज से लेकर, रोमांटिक, थ्रिलर फिल्में भी शामिल रहती हैं. वहीं, इन दिनों नेटफ्लिक्स पर भारत में एक फिल्म ट्रेंड कर रही है, जो कि 28 मई को ही रिलीज की गई है. यह फिल्म अपनी शानदार कहानी, एक्शन और ड्रामा के लिए ट्रेंड कर रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

रिलीज होते ही ट्रेंड कर रही है फिल्म

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं यह एक साउथ मूवी है. 2 घंटा 41 मिनट की इस मूवी को IMDB पर 7.8 की रेटिंग मिली है और यह सिनेमाघरों में अप्रैल में रिलीज हुई थी और ओटीटी पर आते ही तहलका मचा रही है.

---Advertisement---

कारा की स्टार कास्ट

हम बात कर रहे हैं फिल्म कारा की. जो कि 28 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और ओटीटी पर आते ही भारत में यह नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म का डायरेक्शन विग्नेश राजा ने किया है और फिल्म में लीड रोल में धनुष, मामिता बैजू, जयराम जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

क्या है कारा की कहानी

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो इसकी कहानी 1991 के दशक की शुरुआत में रामनाथपुरम के एक गांव में सेट की गई है. इसमें धनुष ने कारासामी यानी कि कारा का रोल किया है, जो कि एक चोर है. जो बाद में अपनी गलतियों को सुधारने के लिए और अपनी पत्नी के साथ एक नॉर्मल लाइफ जीने के लिए जिंदगी की नई शुरुआत करना चाहता है. जिसके बाद वह अपने गांव लौटकर खेती का काम शुरू करना चाहता है.

---Advertisement---

सिस्टम के खिलाफ लड़ता है कारा

हालांकि गांव लौटने के बाद कारा को पता चलता है कि एक चालाक और भ्रष्ट बैंक मैनेजर ने गांव के किसानों को धोखे से लोन के जाल में फंसा लिया है और इसके बाद पूरे गांव के लोगों पर बैंक के द्वारा जमीन जब्त करने का खतरा बढ़ जाता है. इसी बीच तनाव में कारा के पिता का निधन हो जाता है और फिर वह पूरे सिस्टम के खिलाफ और बैंक के लोगों के खिलाफ लड़ता है. फिल्म की कहानी आम लोगों और भ्रष्ट सिस्टम के बारे में है, जिसमें दिखाया जाता है कि किस तरह से आम और साधारण लोगों को फंसाया जाता है. इस कहानी से आम जनता काफी रिलेट कर सकती है, क्योंकि अक्सर ही गांव जैसे इलाकों में इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं.

कारा ने दुनिया भर में किया इतना कलेक्शन

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह फिल्म सिनेमाघरों में अप्रैल में रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई. दरअसल 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में सिर्फ 50 से 52 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: May 29, 2026 03:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola