---विज्ञापन---
पत्नी के बर्थडे पर जागा Naga Chaitanya के अंदर का प्यार, जमाने के सामने Sobhita Dhulipala के लिए लिख दी इतनी बड़ी बात
Naga Chaitanya Birthday Wish Sobhita Dhulipala: साउथ सिनेमा के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मौका शोभिता धुलिपाला के 34वें जन्मदिन का है. जिसे नागा चैतन्य ने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. एक्टर ने सोशल मीडिया पर पत्नी के लिए एक प्यारा सा नोट लिखकर अपने प्यार का इजहार किया, जिसे देखकर फैंस भी खुश हो गए.
रोमांटिक तस्वीर शेयर कर लिखी ये खास बात
31 मई को शोभिता के जन्मदिन पर नागा चैतन्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में दोनों की खास बॉन्डिंग और साथ बिताए गए यादगार पल देखने को मिले. पोस्ट के साथ नागा ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय लेडी. मैं शुक्रगुजार हूं, कि मुझे तुम्हारे साथ जिंदगी बिताने का मौका मिला.' नागा के इस नोट ने फैंस का दिल जीत लिया.
तस्वीरों में दिखी खास बॉन्डिंग
शेयर की गई तस्वीरों में कपल कभी मिरर सेल्फी लेते नजर आया तो कभी खूबसूरत लोकेशन पर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखा. एक तस्वीर में शोभिता किसी चट्टान के किनारे खड़ी दिखाई दे रही हैं, जहां का शांत और दिल चुरा लेने वाला नजारा तस्वीर को और खास बना रहा है. वहीं कुछ तस्वीरों में दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते नजर आए.
फैंस के कमेंट की आई बाढ़
नागा की इस पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर प्यार बरसाया. किसी ने उन्हें इंडस्ट्री का सबसे स्टाइलिश कपल बताया, तो किसी ने उनके रिश्ते को जन्नत में बना खूबसूरत बंधन कहा. कमेंट सेक्शन में हजारों लोगों ने शोभिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और हार्ट वाले इमोजी की बाढ़ ला दी.
ऐसी रही शोभिता और नागा चैतन्य की लव स्टोरी
बता दें कि शोभिता और नागा चैतन्य की लव स्टोरी साल 2022 में शुरू हुई थी. हालांकि, दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा और कभी खुलकर इसपर बातनहीं की, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की एक जैसी लोकेशन वाली तस्वीरों ने फैंस को उनके रिश्ते का अंदाजा दे दिया था.
कब हुई थी शादी?
इसके बाद अगस्त 2024 में इस कपल ने अपनी सगाई की अनाउंसमेंट कर सभी को चौंका दिया था, वहीं दिसंबर 2024 में दोनों ने पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचाई. शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया था. अब ये कपल अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की झलकियां अकसर फैंस के साथ शेयर करता रहता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.