Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jio Hotstar की इस 2 घंटे 15 मिनट की फिल्म में मिलेगा तगड़ा सस्पेंस, आखिर तक नहीं सुलझा पाएंगे मिस्ट्री

---विज्ञापन---

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई ऐसी फिल्में हैं, जो सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर हैं. सीरियल किलर पर आधारित कहानियां भी दर्शकों को काफी पसंद आती हैं. अगर आप भी ऐसी ही किसी फिल्म की तलाश में हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो आखिर तक आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी.

सस्पेंस थ्रिलर से भरी है ये फिल्म

हम जिस मूवी के बारे में बात कर रहे हैं वो 2025 में रिलीज हुई थी. सिर्फ सिनेमाघरों ही नहीं इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी पसंद किया गया था. तो आइये जानते हैं इसके बारे में.

---Advertisement---

इलेवन फिल्म में नजर आए ये एक्टर्स

हम बात कर रहे हैं फिल्म इलेवन की.'इलेवन' का निर्देशन लोकेश अजलस ने किया है. फिल्म में नवीन चंद्रा, रेया हरि, अभिरामी, रवि वर्मा, दिलीपन, रियथविका, शशांक, आडुकलम नरेन और अरजई जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

क्या है इलेवन की कहानी

फिल्म की कहानी एक पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे शहर में हो रही सिलसिलेवार हत्याओं (सीरियल किलिंग) की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी मिलती है. आरोपी की तलाश में वह दिन-रात एक कर देता है. कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि सीरियल किलर सिर्फ जुड़वा बच्चों को अपना निशाना बनाता है. यही रहस्य फिल्म को अंत तक रोमांचक बनाए रखता है.

---Advertisement---

इलेवन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अगर बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो करीब 3 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 20.29 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

इलेवन को मिली अच्छी IMDb रेटिंग

बता दें कि इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. मूवी को आप मुफ्त में देख सकते हैं. इसे IMDb पर 7.4 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: Jul 21, 2026 03:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola