---विज्ञापन---
‘क्या दिक्कत है भाई…’ Drishyam 3 की एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- कितनी हीरोइने हैं?
Drishyam 3 Actress Crushing Reply to Trolls: मलयालम सिनेमा के मेगास्टार मोहनलाल के साथ अपने करियर की सुपरहिट फिल्म देने वाली एक्ट्रेस एस्थर अनिल पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. अब आखिरकार एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा है, और उन्होंने अपने ट्रोलर्स को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है.
दरअसल, 'दृश्यम' की छोटी अनमोल का किरदार निभाने वाली एस्थर अनिल अब बड़ी हो गई हैं. पिछले कुछ समय से लोग उन पर आरोप लगा रहे थे कि वो अपनी नई फिल्मों और फोटोशूट में बोल्ड लुक से फिल्ममेकर्स को ये बता रही हैं कि अब वो बड़ी हो गई हैं और लीड रोल करने के लिए तैयार हैं.
हालांकि, अब एक्ट्रेस एस्थर अनिल ने अब मुंहतोड़ जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर टॉलर्स के कुछ कमेंट का स्क्रिनशॉट लगाते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने टॉलर्स के हर एक कमेंट का करारा जवाब दिया है.
एस्थर अनिल ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'क्या हम फिल्म में रोल पाने के लिए कपड़े उतारने जैसी इस बकवास को खत्म कर सकते हैं? मुझे बताइए, मलयालम सिनेमा में कितनी हीरोइने सिर्फ सोशल मीडिया पर ग्लैमरस दिखने की वजह से हीरोइन बनी हैं? एक भी नहीं.
एस्थर अनिल ने आगे लिखा, 'अगर कोई ऐसा करता भी है, तो इससे दूसरों को क्या फर्क पड़ता है? मलयालम सिनेमा के एक्टर्स का टैलेंट हमेशा बेस्ट रहेगा. यह टैलेंट सिर्फ उनके पहनावे या न्यूडिटी दिखाने के तरीके पर निर्भर नहीं करता. सच तो यह है कि कुछ लोगों की अपनी जिंदगी में कुछ नहीं होता. आप लोगों को क्या दिक्कत है, भाई?'
एस्थर अनिल ने अपनी बात पूरी करते हुए लिखा, 'ऐसे तुम्हारा मकसद सस्ते में शोहरत हासिल करके और फॉलोअर्स बढ़ाना है? खैर, छोड़ो, जो होना है होने दो! मैं आमतौर पर ऐसी बातों का जवाब नहीं देती. लेकिन आज मुझे लगा कि ऐसे लोगों को बेनकाब करना ठीक रहेगा.'