Saturday, 11 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्म जगत में पसरा मातम, नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

---विज्ञापन---

R Chezhiyan Death: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के फेमस और नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर आर चेझियान का निधन हो गया है. साउथ सिनेमा को 'थेनमेरकु परुवाकाट्रू', 'कल्लोरी', 'परदेसी' और 'टू लेट' जैसी हार्ड हिटिंग फिल्में देने वाले आर चेझियान ने सिर्फ 57 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. चेझियान ने चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान अपनी आखिरी सांस ली. चेझियान के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. सोशल मीडिया पर कई फिल्मी सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

इलाज के दौरान चेझियान का निधन

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, तमिल फिल्मों के फेमस डायरेक्टर, लेखक और सिनेमेटोग्राफर आर चेझियान पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिसका वे चेन्नई के तारामणि में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहे थे. लेकिन लगातार इलाज और मेडिकल केयर के बाद भी शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया.

---Advertisement---

फिल्मी सितारों ने दी श्रद्धांजलि

वैसे अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आर चेझियान कौन-सी बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन उनके निधन की खबर से पूरे फिल्म जगत में मातम छा गया है. कई फिल्मी सितारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी है और तमिल सिनेमा में आर चेझियान के योगदान को याद किया.

आर चेझियान का करियर

आर चेझियान का जन्म तमिलनाडु के शिवगंगा में हुआ. उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद फोटोग्राफी और सिनेमा के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाया. उन्होंने सिनेमेटोग्राफर पीसी श्रीराम का असिस्टेंट बनकर फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखा. साल 2007 में आई फिल्म 'कल्लूरी' बतौर सिनेमेटोग्राफर अपने करियर की शुरुआत की.

---Advertisement---

चेझियान ने जीता नेशनल अवॉर्ड

आर चेझियान ने डायरेक्टर बाला की साल 2013 में आई फिल्म 'परदेसी' के लिए लंदन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट सिनेमेटोग्राफर का अवॉर्ड जीता था. इसके बाद साल 2017 में आई फिल्म 'टू लेट' से उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा. इस मूवी को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला.

First published on: Jul 10, 2026 05:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola