Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Baahubali The Torchbearer OTT: ‘बाहुबली’ की कहानी अभी खत्म नहीं हुई! लौट रहा महिष्मती का साम्राज्य, जानें कब और कहां देखेंगे ?

---विज्ञापन---

Baahubali The Torchbearer OTT: एस.एस. राजामौली की फिल्म 'बाहुबलि' ने 10 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. 'बाहुबलि' के दोनों पार्ट ने दर्शकों से भरपूर प्यार पाया, इस फिल्म की फ्रेंचाइजियों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहा है, अब एक बार फिर से 'बाहुबली: द टॉर्चबियरर'ओटीटी पर गर्दा उड़ाने आ रही है, आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी डिटेल्स.

फैंस की एक्साइटमेंट है हाई?

भारतीय सिनेमा की सबसे सक्सेसफुल फ्रेंचाइजियों में से एक 'बाहुबली' एक बार फिर सुर्खियों में है. हालांकि, इस बार चर्चा किसी नई फिल्म, सीक्वल या थिएटर री-रिलीज की नहीं, बल्कि एक खास ओटीटी प्रोजेक्ट की हो रही है. मेकर्स ने हाल ही में 'बाहुबली: द टॉर्चबियरर' का ऐलान किया है. जिसने फैंस के बीच एक्साइठमेंट को हाई कर दिया है.

---Advertisement---

'बाहुबली' ने कैसे भारतीय सिनेमा को दी नई पहचान?

करीब एक दशक पहले निर्देशक एस.एस. राजामौली ने 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' के जरिए भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी थी. शानदार विजुअल्स, दमदार कहानी और भव्य प्रस्तुति ने इन फिल्मों को देश ही नहीं, दुनिया भर में पॉपुलर बना दिया. यही वजह है कि आज भी 'बाहुबली' का नाम सुनते ही दर्शकों में अलग उत्साह देखने को मिलता है.

क्या है 'बाहुबली: द टॉर्चबियरर' प्रोजेक्ट ?

अब 'बाहुबली: द टॉर्चबियरर' के ऐलान के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह प्रोजेक्ट है क्या. फिलहाल मेकर्स ने इसके फॉर्मेट को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है. हालांकि, इसके नाम और जारी किए गए प्रोमोशनल मटीरियल को देखकर माना जा रहा है कि यह एक डॉक्यूमेंट्री या डॉक्यू-सीरीज हो सकती है.

---Advertisement---

इस फ्रेंचाइजी के सांस्कृतिक प्रभाव को दिखाया जा सकता है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में 'बाहुबली' फिल्मों के निर्माण की कहानी, पर्दे के पीछे की चुनौतियां, कलाकारों और तकनीकी टीम के अनुभवों के साथ-साथ इस फ्रेंचाइजी के सांस्कृतिक प्रभाव को दिखाया जा सकता है. यह भी बताया जा सकता है कि कैसे 'बाहुबली' ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

'बाहुबली: द एपिक' के तेलुगु वर्जन का फैंस को इंतजार

इस बीच, कई फैंस अभी भी 'बाहुबली: द एपिक' के तेलुगु वर्जन से जुड़ी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में 'द टॉर्चबियरर' का ऐलान उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं माना जा रहा.

---Advertisement---

कब और कहां देख सकेंगे?

फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. 'बाहुबली: द टॉर्चबियरर' 26 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह प्रोजेक्ट 'बाहुबली' की विरासत को किस तरह नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करता है.

First published on: Jun 22, 2026 05:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola