---विज्ञापन---
अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने भेजा समन, ‘पुष्पा’ स्टार को दिया अदालत में पेश होने का आदेश
Allu Arjun Court Summons: साउथ सिनेमा के आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन वैसे तो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'राका' को लेकर बिजी चल रहे हैं. इसी बीच हैदराबाद के एक कोर्ट की तरफ से अल्लू अर्जुन को समन भेजा गया है. इस समन में उन्हें कोर्ट ने अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है. बता दें कि, अल्लू अर्जुन को ये समन संध्या थिएटर में फिल्म 'पुष्पा 2' के कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ के मामले को लेकर भेजा गया है. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं.
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज के वक्त, 4 दिसंबर 2024 को संध्या थिएटर में फिल्म 'पुष्पा 2' के फंडरेजिंग शो के दौरान अचानक लोगों के बीच भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद तेलुगु फिल्म से जुड़े प्रोग्राम में क्राउड मैनेजमेंट को लेकर नई बहस शुरू हो गई.
अल्लू अर्जुन को कोर्ट का समन
हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने समन जारी कर पुलिस की चार्जशीट में नामजद आरोपी अल्लू अर्जुन को क्राउंड मैनेजमेंट में हुई चूक और सिक्योरिटी लैप्स से जुड़ी एक जरूरी सुनवाई में उपस्थित होने के लिए कहा गया है.
चार्जशीट में अल्लू अर्जुन का नाम शामिल
न्यूज 18 के अनुसार, अल्लू अर्जुन को पुलिस की चार्जशीट में आरोपी संख्या 11 (A11) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, जबकि संध्या थिएटर मैनेजमेंट के लोगों को A1 से A10 के रूप में नामित किया गया है. पुलिस पहले ही इस मामले में 23 व्यक्तियों के नाम पर चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.
अदालत में पेश होने का निर्देश
खबरों के मुताबिक, कोर्ट ने 19 आरोपियों को नोटिस जारी कर उन्हें अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का दावा है कि थिएटर में अल्लू अर्जुन के आते वक्त उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हुई थी. फिलहाल, लोगों की नजरें इस केस के फैसले पर टिकी हुई हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.