Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कई लोगों ने गलत समझा…’ क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर ‘धोखाधड़ी’ का आरोप लगाने वाली आकृति अग्रवाल ने ये क्या कहा

---विज्ञापन---

Aakriti Agarwal Cryptic Post Viral: एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल और क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने इस साल मार्च में सगाई करके सुर्खियों में छा गए थे. एक्ट्रेस आकृति और क्रिकेटर पृथ्वी ने सोशल मीडिया पर एक जॉइन्ट पोस्ट शेयर करते हुए अपनी सगाई का ऐलान किया था. अब सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते में दरार आने की अफवाहें फैल रही हैं. आकृति अग्रवाल की रिसेंट पोस्ट में उनके रिश्ते में आई दरार की झलक देखने को मिली, जिसमें उन्होंने चिटिंग और गलतफहमियों की ओर इशारा किया है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

कई बार धोखा मिला...

दरअसल, आकृति ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, 'मुझे कई बार धोखा मिला, फिर भी मैंने कभी कुछ नहीं कहा. (दिल टूटने वाला इमोजी) अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि एक कदम आगे बढ़ाने के बाद...'

---Advertisement---

सारी अफवाहें सच हैं...

आकृति अग्रवाल ने पोस्ट में आगे लिखा, 'सब कुछ सच है, सारी अफवाहें सच हैं. सोशल मीडिया पर उसके बारे में जो कुछ भी आप देख रहे हैं वो सब कुछ सही है.' उनकी पोस्ट वायरल होने के बाद, कई लोगों को शक हुआ कि क्या वह पृथ्वी पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगा रही है. उनकी पोस्ट ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है.

कई लोगों ने गलत समझा...

इसके बाद एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'कई लोगों ने गलत समझा!' हालांकि, उसकी इस पोस्ट से समझ नहीं आ रहा है कि उनका मतलब खुद को गलत समझने से है या फिर लोगों ने उनकी पिछली पोस्ट को गलत समझ लिया. वैसे आकृति और पृथ्वी अभी भी एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं.

---Advertisement---

कौन हैं आकृति अग्रवाल?

आकृति एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें इस साल आई फिल्म त्रिमुखा शामिल है. इस फिल्म में उन्होंने सनी लियोन, योगेश कल्ले, आदित्य श्रीवास्तव, राजेंद्रन और सुमन जैसे एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर किया है.

First published on: Jul 06, 2026 08:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola