---विज्ञापन---
सब्सक्रिप्शन की झंझट छोड़ो, MX Player पर मुफ्त में देखें ये 5 धांसू फिल्में, मिलेगा जबरदस्त एक्शन और थ्रिल
फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए आज कल एक-दो नहीं, बल्कि कई ओटीटी प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, जहां दर्शकों को हर तरह का कंटेंट देखने को मिलता है. हालांकि, अक्सर लोग इस बात को लेकर परेशानी में रहते हैं कि किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-सी फिल्म या सीरीज देखें. अगर आप बिना एक भी पैसा खर्च किए बेहतरीन फिल्में देखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए साउथ की 5 शानदार फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में देख सकते हैं. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में.
सरकारु वारी पाटा
लिस्ट में पहला नाम महेश बाबू स्टारर फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' का है, जिसे आप एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में देख सकते हैं. यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसने दुनियाभर में 188.50 करोड़ रुपये और भारत में 137.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म में महेश बाबू के अलावा कीर्ति सुरेश भी अहम भूमिका में नजर आई हैं.
रंगबली
लिस्ट में दूसरा नाम एक्शन-रोमांटिक फिल्म 'रंगबली' का है, जो 2023 में रिलीज हुई थी. इसमें नागा शौर्य और युक्ति थरेजा अहम भूमिकाओं में नजर आए हैंय फिल्म का निर्देशन पवन बासमसेट्टी ने किया है. इसकी कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी का कोई लक्ष्य नहीं होता है. इस फिल्म को भी आप एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में देख सकते हैं.
जेलर
रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' साल 2023 में रिलीज हुई थी. यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी मुथुवेल पांडियन नाम के एक रिटायर्ड जेलर के इर्द-गिर्द घूमती हैय फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 616.30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. यह फिल्म भी एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में उपलब्ध है.
वरिसु
थलपति विजय स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'वरिसु' भी 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में नजर आई हैं. फिल्म की कहानी एक अमीर बिजनेस परिवार और उसके पारिवारिक रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 297.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि, यह पहले प्राइम वीडियो पर उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे एमएक्स प्लेयर पर भी मुफ्त में देखा जा सकता है.
कैप्टन मिलर
आखिर में बात करते हैं धनुष स्टारर फिल्म 'कैप्टन मिलर' की, जो 2024 में रिलीज हुई थी. यह आजादी से पहले के 1930 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड-एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसने दुनियाभर में 75.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म पहले प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, लेकिन अब इसे एमएक्स प्लेयर पर हिंदी समेत कई भाषाओं में मुफ्त में देखा जा सकता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.