Wednesday, 29 April, 2026

---विज्ञापन---

भूल जाएंगे Lokah-Maharaja जो एक बार देख ली 2 घंटे 6 मिनट की ये फिल्म, क्लाइमेक्स देख फटी रह जाएंगी आंखें

JioHotstar Mystery Suspense Film:अगर आप भी लोगों की लिस्ट में शुमार हैं और ओटीटी पर साउथ इंडस्ट्री की क्राइम और सस्पेंस थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आपको जरूर ये खबर पढ़नी चाहिए, क्योंकि इसमें हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी कहानी के आगे आप 'महाराजा' और 'लोका: चेप्टर 1' के सस्पेंस और थ्रिलर भूल जाएंगे.

मलयालम इंडस्ट्री की ये फिल्म आपको एक अलग ही दुनिया की सैर पर ले जाएगी, जहां आपको जबरदस्त मिस्ट्री के साथ दिल दहला देने वाला हॉरर और दिमाग घूमा देने वाला क्लाइमेक्स देखने को मिलेगा.

---Advertisement---

इसके अलावा इस फिल्म में टाइम लूप और रहस्यमय इलाके की तलाश देखने को मिलेगी. इस फिल्म का कॉन्सेप्ट किसी भी थ्रिलर मिस्ट्री मूवी से बिल्कुल अलग है. इस फिल्म की कहानी के आगे आपको 'महाराजा' और 'लोका: चेप्टर 1' के सस्पेंस और थ्रिलर फीके लगने लगेंगे.

हम जिस थ्रिलर मिस्ट्री की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'संभवम अध्यायम ओन्नू' है, यह मलयालम भाषा की एक सुपरनेचुरल साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक्टर आस्कर अली, विनीत कुमार और आसिम जमाल लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

फिल्म की कहानी केरल और तमिलनाडु सीमा से लगे एक जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां जो कोई भी जाता है, वह लापता हो जाता है और वहां से कभी वापस नहीं लौट पाता है. इसी तरह केरल पुलिस के 3 अधिकारी भी वहां फंस जाते हैं. यकीनन इसका क्लाइमेक्स आपकी भी आंखें देख फटी रह जाएंगी.

जियोहॉस्टार पर मौजूद 2 घंटे 6 मिनट की इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 7.3 की शानदार रेटिंग मिली है.

First published on: Apr 29, 2026 05:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.