---विज्ञापन---
Saiyaara से लेकर Ek Din तक, जब बॉलीवुड में लौटा 90 के दशक वाला रोमांस, सिनेमाघरों में मच गया बवाल
बॉलीवुड में इन दिनों फिल्मों का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा फैंस को, जो फिल्में पसंद आ रही हैं, वो रोमांटिक हैं, और उसका अंदाज 90s की फिल्मों से हू-बहू मेल खाता दिख रही है, तो अगर ये कहें कि एक बार फिर 90 के दशक वाला सादा और दिल को छू लेने वाला रोमांस लौट रहा है, तो गलत नहीं होगा. लंबे समय से एक्शन और बड़े बजट की फिल्मों के बीच कहीं खो सा गया प्यार अब नई कहानियों के साथ पर्दे पर वापसी कर रहा है. खास बात ये है, कि ये फिल्में सिर्फ दिखावे पर नहीं, बल्कि असली भावनाओं, रिश्तों की गहराई और प्यारी केमिस्ट्री पर फोकस कर रही हैं.
हाल ही में आई फिल्म 'तेरे इश्क में' में धनुष और कृति सेनन की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्म में सच्चे प्यार की मासूमियत और अपने साथी के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा दिखाया गया है. इसकी इमोशनल कहानी और दिल छू लेने वाले सीन लोगों के दिलों में बस गए.
वहीं, आने वाली फिल्म 'एक दिन' को लेकर भी फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में साईं पल्लवी और जुनैद खान पहली बार साथ नजर आएंगे. ट्रेलर में दोनों की सादगी भरी केमिस्ट्री और हल्की-फुल्की नोकझोंक ने पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया है. ये फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली है, और क्लासिक रोमांस की झलक दिखाती है.
फिल्म 'सैयारा' भी इस लिस्ट में खास जगह रखती है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्म में शुद्ध और गहरा प्यार देखने को मिलता है. इसके गाने और इमोशनल कहानी ने दर्शकों को इमोशनल कर दिया, जिससे ये फिल्म एक यादगार रोमांटिक अनुभव बन गई.
इसी तरह 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फ्रेश जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया. अलग-अलग दुनिया से आने वाले दो लोगों की ये कहानी प्यार, दूरी और समझ के बीच झूलती नजर आती है. फिल्म का सरल और दिल से जुड़ा अंदाज इसे खास बनाता है.
वहीं 'तू या मैं' में शाहिद कपूर और कॉति सेनन की जोड़ी एक अलग अंदाज में रोमांस पेश करती है. थ्रिल और तनाव के बीच पनपता प्यार दिखाता है, कि सच्चा इश्क किसी भी परिस्थिति में अपनी जगह बना ही लेता है.
बहरहाल, ये फिल्में इस बात का सबूत हैं, कि दर्शक आज भी उसी पुराने, सच्चे और दिल से जुड़े रोमांस को पसंद करते हैं. बॉलीवुड का ये नया ट्रेंड न सिर्फ यादें ताजा कर रहा है, बल्कि आने वाले समय में और भी खूबसूरत लव स्टोरीज का रास्ता खोल रहा है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.