---विज्ञापन---
रॉयल महल जैसा घर, करोड़ों के आलीशान आशियाने में रहता है ये मशहूर कोरियोग्राफर, एक-एक तस्वीर चुरा लेगी दिल

बॉलीवुड के सितारों की लाइफस्टाइल हर किसी का ध्यान खींच लेती है, लेकिन इस बीच एक ऐसे स्टार के घर की तस्वीरें सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया, क्योंकि इस आशियाने को खुद बॉलीवुड के पॉपुलर कोरियोग्राफर की पत्नी ने अपने हाथों से सजाया है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है.

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर Remo D'Souza अपने डांस के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी अकसर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उनके आलीशान घर की झलक सामने आई, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.

रेमो डिसूजा का ये बंगला किसी रॉयल महल से कम नहीं है. वो यहां अपनी पत्नी Lizelle D'Souza और बच्चों के साथ रहते हैं. खास बात ये है, कि इस पूरे घर को लिजेल ने खुद डिजाइन किया है, जिससे हर कोना बेहद खास और यूनिक नजर आता है.

घर में एंट्री करते ही सबसे पहले मदर मैरी की खूबसूरत मूर्ति नजर आती है, जो घर को एक पॉजिटिव वाइब देती है. अंदर जाते ही एक बड़ा सा मंदिर है, जहां गणपति बप्पा विराजमान हैं. रेमो का मानना है, कि घर में आध्यात्मिक माहौल होना बेहद जरूरी है.

बंगले का ओपन सिटिंग एरिया इसकी खासियत है. यहां आरामदायक सोफा और झूला लगाया गया है. रेमो ने बताया, कि वो रोज सुबह यहीं बैठकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं. इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर पर एक बड़ा लाउंज एरिया भी है, जहां दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग्स और एंटीक शोपीस लगे हुए हैं.

पहले फ्लोर पर एक बड़ी बालकनी है, जहां से बाहर का शानदार नजारा दिखता है. यहां बैठने के लिए झूला और चेयर-टेबल भी रखे गए हैं. इसी फ्लोर पर बच्चों के कमरे भी हैं, जिन्हें बेहद स्टाइलिश और क्लासी तरीके से सजाया गया है.

दूसरे फ्लोर पर रेमो ने खास तौर पर दोस्तों के साथ पार्टी और चिल करने के लिए एक अलग स्पेस बनाया है. इस कमरे की दीवारों पर यूनिक आर्टवर्क किया गया है, जो इसे और भी खास बनाता है.

तीसरे फ्लोर पर रेमो और लिजेल का बेडरूम है, जो किसी महल जैसा लगता है. कमरे में बड़ी टीवी स्क्रीन, आरामदायक काउच और रॉयल थीम वाला इंटीरियर है. बेडरूम को दो हिस्सों में डिजाइन किया गया है... एक साइड ब्राउन-बेज टोन में और दूसरी साइड पिंक शेड में.

इसके अलावा घर में बड़ा वॉक-इन क्लोसेट भी है, जिसे कई सेक्शन में बांटा गया है. कपड़ों, जूतों और एक्सेसरीज के लिए अलग-अलग जगह बनाई गई है. बहरहाल, रेमो डिसूजा का ये घर लग्जरी, कम्फर्ट और रॉयल्टी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जिसे देखकर कोई भी इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकता.