---विज्ञापन---

बॉलीवुड से लेकर अंबानी परिवार तक… सब उदयपुर के ही दीवाने क्यों? इस शहर की वो बात जो इसे बनाती है ‘वेडिंग डेस्टिनेशन नंबर 1’

उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सात जन्मों के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है, जिसके बाद से अब ये कपल मिस्टर और मिसेज देवरकोंडा कहलाने लगे हैं, ऐसे में लोगों के जहन में बस एक ही सवाल आ रहा है, कि आखिर उदयपुर में ऐसा क्या है, अगर बात डेस्टिनेशन वेडिंग की हो, तो लोगों के जुबान पर सिर्फ नाम उदयपुर का ही क्यों आता है, तो लचिए जानते हैं, इसके पीछे की कहानी क्या है?

झीलों की नगरी उदयपुर आज सिर्फ एक टूरिस्ट स्पॉट नहीं, बल्कि सेलेब्रिटी वेडिंग का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन चुका है. बॉलीवुड स्टार्स से लेकर देश-दुनिया के बड़े-बड़े बिज़नेसमैन तक,हर कोई यहां आकर अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है.

बीते कुछ सालों में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ-विक्की कौशल जैसे सितारे यहां सात फेरे ले चुके हैं. ऐसे में सवाल उठना लाजमी है, आखिर उदयपुर में ऐसा क्या खास है?

दरअसल, उदयपुर को City of Lakes यूं ही नहीं कहा जाता, पिछोला झील, फतेहसागर, अरावली की पहाड़ियां और ओल्ड सिटी का रॉयल माहौल शादी को एकदम फिल्मी बना देता है. यहां का हर कोना ऐसा लगता है जैसे कैमरा ऑन करते ही सीन रेडी हो.

उदयपुर के भव्य महल, ऐतिहासिक हवेलियां और शानदार फोर्ट्स शादी में रॉयल टच जोड़ देते हैं. सेटअप ऐसा होता है, मानो किसी राजा-रानी की शादी हो रही हो. यही वजह है, कि यहां की वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं.

इतना ही नहीं, कई इंटरनेशनल ट्रैवल वेबसाइट्स उदयपुर को India’s Most Romantic City बता चुकी हैं. झील किनारे की ठंडी हवा, रात में महलों की जगमगाती लाइट्स और लाइव म्यूज़िक हर फंक्शन को मैजिकल बना देते हैं. चाहे वो मेहंदी हो, संगीत या फेरों की रस्म.

खाने की बात करें, तो राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा, गट्टे की सब्ज़ी और पारंपरिक मिठाइयां मेहमानों का दिल जीत लेती हैं. ऊपर से 'खम्मा घणी' कहकर किया गया गर्मजोशी भरा स्वागत शादी को और खास बना देता है.

यही वजह है, कि उदयपुर आज सिर्फ एक वेडिंग डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि एक रॉयल लव स्टोरी बन चुका है. अगर आप भी चाहते हैं, कि आपकी शादी सिर्फ एक इवेंट नहीं बल्कि लाइफटाइम याद बन जाए...तो उदयपुर से बेहतर जगह शायद ही कोई हो सकती.

First published on: Feb 27, 2026 07:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.