---विज्ञापन---
रानी मुखर्जी-सलमान खान की इस सुपरहिट फिल्म को मिली थी अंडरवर्ल्ड से फंडिंग? सालो बाद इस डायरेक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Rani Mukerji and Salman Khan's Superhit Film Funded by Underworld?: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और रानी मुखर्जी की एक सुपरहिट रोमांटिक फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' इस समय चर्चा का केंद्र बनी हुई है. दरअसल, हाल ही में इंडस्ट्री के एक फेमस डायरेक्टर ने इस फिल्म को लेकर एक चौंका देने वाला खुलासा किया है. डायरेक्टर ने बताया कि इस सुपरहिट फिल्म में अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा था. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म को ये फंडिंग कैसे मिली थी. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को लेकर ये चौंकाने वाला खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि फेमस डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने की है. सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 में आई हमेशा से अपने अंडरवर्ल्ड कनेक्शन को लेकर चर्चा में रही हैं. वहीं, अब राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

राम गोपाल वर्मा ने हुसैन जैदी को दिए इंटरव्यू में अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' के बारे में बात की. उन्होंने कहा, 'एक बार भरत शाह (फिल्म के फाइनेंसर) को एक आदमी मिला, जिसने कहा कि उसके पास सलमान खान की डेट्स हैं.'

राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा, 'क्योंकि वह फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं था और न ही अमीर था, तो भरत भाई ने सलमान को फोन किया और उनसे इस बारे में पूछा. सलमान ने भी कहा, ‘हां, मैंने उन्हें डेट्स दे दी हैं.' इसके बाद भरत यकीन हो गया कि उस आदमी ने पैसे दे दिए हैं. इसके बाद 'चोरी चोरी चुपके चुपके' की शूटिंग शुरू हुई.'

राम गोपाल वर्मा ने बताया कि मामला तब बिगड़ा जब भरत शाह को पता चला कि फिल्म के प्रोड्यूसर नाजिम रिजवी के कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड के सरगना छोटा शकील से कनेक्शन था.

राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा, भरत शाह ने सोचा कि वह एक लीगल बिजनेस कर रहे हैं, और अगर प्रोड्यूसर का अंडरवर्ल्ड से कोई कनेक्शन है, तो इससे उनका कोई क्या लेना-देना है? वो खुद तो क्रिमिनल नहीं समझते हैं, बस एक क्रिमिनल से जुड़े हुए थे.'

बता दें कि 2001 में भारत शाह और नाजिम रिजवी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जहां कोर्ट ने भरत को नाजिम रिजवी के कथित अंडरवर्ल्ड कनेक्शन बारे में न बताने के लिए दोषी ठहराया था. इसके लिए उन्हें एक साल जेल की सजा सुनाई गई थी.