---विज्ञापन---
4000 करोड़ की ‘रामायण’ में किसने मारी बाजी? रणबीर कपूर या यश, जानें किसे मिली कितनी फीस
Ramayana Cast Fees: हनुमान जयंती के मौके पर डायरेक्टर नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. टीजर में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखकर फैंस काफी भावुक हो गए हैं. भव्य सेट, शानदार VFX और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक ने इस फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है.
करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है. ऐसे में फिल्म की स्टारकास्ट ही नहीं, उनकी फीस भी चर्चा का बड़ा विषय बन गई है. हर कोई जानना चाहता है, कि इस बिग बजट प्रोजेक्ट में सबसे ज्यादा फीस किस स्टार ने ली है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर इस फिल्म के सबसे महंगे एक्टर हैं. बताया जा रहा है, कि उन्होंने 'रामायण' के दोनों पार्ट्स के लिए करीब 150 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.
वहीं रावण के दमदार रोल में नजर आने वाले साउथ सुपरस्टार यश ने इस फिल्म के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये फीस ली है. यानी फीस के मामले में रणबीर कपूर, यश से आगे हैं.
सीता के रोल में नजर आने वाली साईं पल्लवी को भी अच्छी-खासी रकम मिली है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इस किरदार के लिए करीब 12 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.
वहीं बजरंग बली हनुमान के रोल में दिखने वाले सनी देओल को 20 से 40 करोड़ रुपये के बीच फीस दी गई है, जो उनके किरदार की अहमियत को दिखाता है.
फिल्म में लक्ष्मण का रोल निभा रहे रवि दुबे के लिए ये एक बड़ा मौका माना जा रहा है. उन्हें इस रोल के लिए करीब 2 से 4 करोड़ रुपये मिले हैं.
वहीं शूर्पणखा के किरदार में नजर आने वाली रकुल प्रीत सिंह की फीस 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है.
इसके अलावा, विवेक ओबेरॉय भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं, हालांकि उनकी फीस को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
बहरहाल, 'रामायण' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक भव्य सिनेमाई अनुभव बनने जा रही है. बड़े बजट, दमदार स्टारकास्ट और शानदार विजुअल्स के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है. दिसंबर में रिलीज होने वाली इस फिल्म के फर्स्ट पार्ट को लेकर फैंस खासे एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.