Akanksha Chamola Viral Statement: टीवी के पॉपुलर एक्ट गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों सुर्खियों में हैं. वजह है ‘लॉक अप’ सीजन 2 में आकांक्षा चमोला का हैरान करने वाला खुलासा, जहां उन्होंने बताया कि वो और उनके पति गौरव पिछले एक साल से पति-पत्नी की तरह नहीं रह रहे हैं, और जल्द ही दोनों अलग होने वाले हैं, जिसके बाद से उनके फैंस का दिल टूट गया, अब सोशल मीडिया पर आकांक्षा का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पति-पत्नी के रिश्ते पर अपनी बात रखी थी. जिस पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.
ऐसा क्या बोल गईं आकांक्षा?
दरअसल, एक पुराने इंटरव्यू में आकांक्षा ने शादी और तलाक पर खुलकर अपनी राय रखी थी. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, ‘अगर कोई महिला अपने पति के साथ खुश या संतुष्ट नहीं है तो उसे तलाक लेने या अलग रहने का पूरा हक है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है.’ अब उनके इस बयान को लोग उनके मौजूदा रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है.
पोस्ट की वजह से जमकर हुई थी चर्चा
सिर्फ इंटरव्यू ही नहीं, जनवरी 2026 में आकांक्षा का एक सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी चर्चा में आया था. उस पोस्ट को देखकर कई लोगों ने उनके और गौरव के रिश्ते में दरार की अटकलें लगाई थीं. हालांकि, उस समय आकांक्षा ने साफ किया था कि वह पोस्ट उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा नहीं था, बल्कि उनके एक आने वाले प्रोजेक्ट के प्रमोशन का हिस्सा था. उन्होंने कहा था कि लोगों ने बिना वजह गलत मतलब निकाल लिया और अफवाहें फैलानी शुरू कर दीं.
गौरव ने रखी थी अपनी बात
इस पूरे मामले के बीच एक और पुराना मुद्दा भी फिर चर्चा में आ गया है. पहले गौरव खन्ना ने पिता बनने की इच्छा जाहिर की थी, जबकि आकांक्षा ने कहा था कि वह फिलहाल मां बनने के लिए तैयार नहीं हैं. इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. उस समय आकांक्षा ने कहा था कि वह हमेशा अपनी बात ईमानदारी से रखती हैं और दूसरों की सोच से ज्यादा अपनी सच्चाई को महत्व देती हैं.
‘लॉक अप 2’ में एक्ट्रेस का खुलासा
अब ‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा ने साफ कर दिया है कि उनका और गौरव का अलग होने का फैसला आपसी सहमति से लिया गया है. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है और लंबे समय से इस फैसले पर बातचीत चल रही थी. उनके इस खुलासे के बाद फैंस हैरान हैं, वहीं सोशल मीडिया पर इस रिश्ते को लेकर बहस तेज हो गई है.